अखिल तिवारी के बढ़ते कदम भोजपुरी फिल्मों में

by | Jan 15, 2012 | 0 comments

– संजय भूषण पटियाला

भोजपुरिया दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने वाला भोजपुरी इंडस्ट्री में एक और एक्टर अपना जलवा दिखाने के लिए जोर शोर से तैयारी में हैं. ऐसे तो इनकी जितनी तारीफ की जाए कम है, लेकिन आपको मैं बता दूँ कि इनका नाम अखिल तिवारी है जो मूलतः बिहार के छपरा (मसरक गाँव) के रहने वाले हैं वैसे तो ये मुंबई आज से लगभग 20 साल पहले ही आ गये थे. लेकिन मंजिल की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे थे. इन्होंने भोजपुरी में अभी तक छोटी-बड़ी कुल मिलाकर 15 फिल्मों में अभिनय का जलवा दिखाया है, जैसे “दीवाना, हो गईनी दीवानी तोहरा प्यार में, बिहारी माफिया, ट्रक ड्राइवर, पियवा बड़ा सतावेला, सईया के साथ मड़ईया में, साजन चले ससुराल, नथुनिये पे गोली मारे” ये सारी फिल्में पर्दे पर आ चुकी हैं.
इनकी आने वाली फिल्मों में “गंगा यमुना सरस्वती, यादव पान भण्डार, कईसन पियवा के चलित्तर बाऽ” इत्यादि है.
उन्होंने बताया कि पियवा बड़ा सतावेला जल्द ही प्रदर्शित की जा रही है. इस फिल्म में दो नायकों की कहानी है जिसमें रवि किशन एवं मनोज पाण्डेय मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. जिस तरह भोजपुरी में एक दो हीरो सिनेमाघरों में भीड़ जुटाने में सक्षम है ठीक उसी तरह अखिल तिवारी की फिल्में जब छपरा में प्रदर्शित होती हैं तो लगभग एक माह तक फिल्में उतरती ही नहीं है. वैसे अखिल तिवारी अपने माता-पिता को आदर्श मानकर आज भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अच्छी पहचान बना चुके हैं. अखिल तिवारी वैसे तो स्वभाव से काफी अच्छे व्यक्ति हैं. लेकिन जब कोई दोस्त अपना दुखड़ा सुनाने लगता है तो उनका दिल पिघल जाता है और तुरंत उसकी मदद करते हैं. वैसे ये कहते हैं कि भोजपुरी फिल्मों का कद 2005 के बाद और बढ़ गया जब हिन्दी फिल्मों के सितारे अमिताभ बच्चन, जैकीश्राफ, आदि सुनीश शेट्टी, जॉनी लीवर, भूमिका चावला, आदि कलाकारों ने अभिनय किया.

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 10 गो भामाशाहन से कुल मिला के पाँच हजार छह सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)


18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया


(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(5)

5 अगस्त 2023
रामरक्षा मिश्र विमत जी
सहयोग राशि - पाँच सौ एक रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


अँजोरिया के फेसबुक पन्ना

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up