दीपा नारायण का ‘‘जानलेवा’’ गाना

by | Nov 22, 2011 | 0 comments

दीपा नारायण की अदा जानलेवा हो, न हो, लेकिन, उनके गाने का अंदाज़, उसका असर ज़रूर जानलेवा है। दीपा नारायण ने हिन्दी फिल्मों में भले ही हंगामा नहीं बरपाया हो, लेकिन, भोजपुरी, नेपाली और बंगला-उड़िया फिल्मों में तो इनके नाम का डंका बजता है, इनकी आवाज़ का जादू सर चढ़कर बोलता है। अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई मैथिली फिल्म ‘सजना के अंगना में सोलह सिंगार’ के सारे गाने गली-गली में बज रहे हैं और दीपा मिथिलांचन की चहेली गायिका बनी हई हैं। लेकिन, जिस गाने के लिए मैडम को जानलेवा सिंगर कहा जा रहा है, वह एक हिन्दी फिल्म का गाना है। देव चौहान के संगीत निर्देशन में दीपा ने जो गाना गाया है, उसका मुखड़ा भी कम जानलेवा नहीं। ध्यान दें-
‘‘सूनी कोठरिया मुझको झिंझोरा, जालिम ने क्यूं मेरी बंहिया मरोड़ा’’
और जानते हैं फिल्म का नाम क्या है? फिल्म का नाम भी कुछ कम नहीं। नाम है ‘‘जानलेवा 555’’ और हाऊस ऑफ पंडित के बैनर तले बन रही इस हिन्दी फिल्म की निर्मात्री कल्पना पंडित एवं लेखक-निर्देशक संदीप मलानी हैं।
दीपा नारायण फिर से हिन्दी फिल्मों में व्यस्त हो गयी हैं। ‘‘जानलेवा 555’’ के बाद जिस फिल्म के लिए दीपा ने अपनी आवाज़ दी है उसका शीर्षक भी कुछ कम नहीं। निर्माता आलोक की इस फिल्म का नाम हैं ‘मंहगा कफन’, जिसके लिए आमिर अली के संगीत निर्देश में सुरूर लखनवी के गीत के लिए दीपा नारायण ने अपनी आवाज़ दी। इस फिल्म में उदित नारायण, कुमार शानू और जसपिंदर नरुला साथी गायक-गायिका हैं। ‘‘जानलेवा 555’’ में दीपा के साथ राजा हसन ने भी गाया है। लेकिन, हिन्दी फिल्मों में व्यस्त होने के बावजूद दीपा नारायण का भोजपुरी फिल्मों से नाता पूर्ववत् बना हुआ है और नाता रहे भी क्यों नहीं, राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी गयी पहली भोजपुरी फिल्म ‘‘कब होई गवनवा हमार’’ की निर्मात्री दीपा नारायण ही तो थीं, जिसमें उनके गाये गाने गांव-गांव बजते रहे।


(स्रोत – समरजीत)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 10 गो भामाशाहन से कुल मिला के पाँच हजार छह सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)


18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया


(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(5)

5 अगस्त 2023
रामरक्षा मिश्र विमत जी
सहयोग राशि - पाँच सौ एक रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


अँजोरिया के फेसबुक पन्ना

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up