भोजपुरिया सितारों ने बनाई भोजपुरी क्रिकेट लीग

by | Jan 18, 2012 | 0 comments

– शशिकान्त सिंह

भोजपुरी सिनेमा के सितारे अब क्रिकेट के मैदान पर जल्द ही चौका छक्का लगाते नजर आयेंगे. भोजपुरी सिनेमा के सितारों ने भोजपुरी क्रिकेट लीग (बीसीएल) बनाई है. भोजपुरी सितारों द्वारा खुद की भोजपुरिया टीम बनाने की पहल सेलिब्रटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के तर्ज पर की गई है. सीसीएल में बॉलीवुड के तमाम सितारों को शामिल किया गया लेकिन भोजपुरी सितारों की अनदेखी की गई. जिसके बाद यह तय किया गया कि भोजपुरी सितारे भी खुद की भोजपुरी क्रिकेट लीग (बीसीएल) बनायेंगे. सीसीएल में जहां 6 टीमें-मुम्बई हीरोज, चेन्नई रियान्स, कर्नाटका बुल्डोजर, तेलगू वेरियर्स, केरला स्ट्राईकर्स और बंगाल टाईगर को रखा गया है वहीं भोजपुरिया क्रिकेट लीग में दो टीमें हैं. एक टीम है भोजुपरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी की ‘भोजपुरी टाइगर’ जबकि दूसरी टीम है भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव की ‘भोजपुरी जवान’. इन दोनों टीमों में जहां भोजपुरी के तमाम सितारे शामिल हुए हैं वहीं दोनों टीमों में दो-दो नायिकाओं को भी शामिल किया गया है ताकि ग्लैमर के तड़के में कोई कमी ना रह जाए.

अभिनेत्री रिंकू घोष और अंजना सिंह को ‘भोजपुरी जवान’ में तो पाखी हेगड़े और कृषा खण्डेलवाल को ‘भोजपुरी टाईगर’ में शामिल किया गया है. इस भोजपुरी क्रिकेट लीग के प्रमोशन के लिए एक प्रमोशनल वीडियो भी बनाई जा रही है जिसमें भोजपुरी की तमाम नायिकायें जलवा बिखेरती नजर आएंगी. इस बारे में भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी कहते हैं ‘इस टूर्नामेंट को आयोजित करने के पीछे हमारा मकसद साफ है कि भोजपुरी सितारों को एक जगह एकत्र किया जाए’. आज देश में क्रिकेट का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. क्रिकेट और ग्लैमर में चोली दामन का साथ रहा है. इसी को ध्यान में रखकर भोजपुरी क्रिकेट लीग (बीसीएल) का गठन किया गया है. भोजपुरी क्रिकेट लीग में मनोज तिवारी, दिनेशलाल यादव (दोनों कप्तान) के अलावा सुशील सिंह, विक्रांत सिंह, रिंकू घोष, पाखी हेगड़े, कृषा खण्डेलवाल, अंजना सिंह, उत्तम कुमार, प्रकाश जैस, अयाज खान, परवेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, राजीव दिनकर, आदित्य ओझा, अजय शर्मा तथा निर्माता अभय सिन्हा, आलोक कुमार और निर्देशक अजय श्रीवास्तव को शामिल किया गया है.

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 10 गो भामाशाहन से कुल मिला के पाँच हजार छह सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)


18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया


(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(5)

5 अगस्त 2023
रामरक्षा मिश्र विमत जी
सहयोग राशि - पाँच सौ एक रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


अँजोरिया के फेसबुक पन्ना

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up