युवा दिलों की धड़कन सिनेस्टार अरविन्द अकेला ’कल्लू’ 24 फरवरी से बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में जमकर फागुनी फुहार के साथ ’रंग’ खेलेंगे। वे उस दिन अदाकारा रितिका के साथ जमकर रंग खेलकर अपने चाहने वालों को खूब आनंदित करेंगे। जी हां, आपको बता दें कि 24 फरवरी से बिहार और झारखंड के कई सिनेमाघरों में अरविन्द अकेला कल्लू अभिनीत भोजपुरी फिल्म ’रंग’ का प्रदर्शन किया जा रहा है। डी जे मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता दीपक जैन और निर्देशक बाली है। इस फिल्म में कल्लू का लुक काफी अलग है। दर्शक पहली बार इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू को मूंछ के साथ देखेंगे। फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू व रितिका के साथ विराज भट्ट, संजय पाण्डेय, उमेश सिंह, संजय वर्मा, गोपाल राय, जमाल खान, वैभव राय, पलक तिवारी, सोनिया मिश्रा, प्रिया पाण्डेय, डॉ यादवेंद्र यादव, श्रद्धा नवल आदि मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सीमा सिंह, ग्लोरी मोहन्ता और पूनम गौतम ने भी अपने नृत्यों का जलवा इस फिल्म में बिखेरा है। रंग के लेखक है सुरेन्द्र मिश्रा, संगीतकार मधुकर आनंद, सिनेमेटोग्राफर जगविन्दर सिंह हुण्डल, संकलन धरम सोनी, मारधाड़ हीरा यादव का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज विश्वकर्मा और कला निर्देशक विजय दास हैं।


(रामचन्द्र यादव)

Loading

कुछ त कहीं......

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll Up
%d