janam
भोजपुरी फिल्मों के दो दो दिग्गज स्टारों खेशारी लाल यादव और विराज भट्ट तथा नंबर वन अदाकारा रानी चटर्जी एवं सेक्सी बाला पूनम दुबे के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म जानम का प्रदर्शन अब २२ जनवरी से मुंबई के सभी प्रमुख थियेटरों में किया जायेगा। इस फिल्म को बिहार के बाद यूपी में भी भोजपुरिया दर्शक खूब पसंद कर चुके हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में फिल्म जानम के गीत संगीत पर लोग झुम रहे हैं। फिल्म की कहानी , सितारों का अभिनय तथा संवाद और डांस लोगो को खुब पसंद आरहा है। जानम को निर्देशित किया है जाने माने निर्देशक अजय कुमार झा ने। आदि शक्ती इंटरटेनमेंट और वर्ल्ड वाईड रिकार्डस प्रस्तुत ए.एस. पिक्चर्स इंटरटेनमेंट की निमार्ता दुर्गा प्रसाद और अनुज कुमारकी नयी मल्टी स्टार भोजपुरी फिल्म जानम मेंभोजपुरी सुपर स्टार खेशारी लाल यादव और रानी चटर्जी के साथ साथ एक्शन किंग विराज भट्ट और पूनम दुबे के अलावा मंतोष कुमार, पलक तिवारी, अनुप अरोड़ा, अकबाल राजभर, महेश आर्चाया, सी पी भट्ट, उल्हास कोरबा, माया यादव, राहुल तिवारी, सोमभूषण, राजेश तोमर, देव सिंह, सोनू झा, वैभव राय, रजनीश पाठक और आयटम क्वीन सीमा सिंह की मुख्य भूमिका है। जानम की कहानी और संवाद तथा पटकथा लिखा है अरविन्द तिवारी ने जबकि फिल्म के खुबसुरत गीत लिखा है प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और खुद अरविन्द तिवारी ने। फिल्म का मधुर संगीत दिया है अविनाश झा घुंघरू ने। रोमांस और कामेडी के साथ साथ जबरदस्त एक्शन से भरी इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं हीरा लाल यादव जबकि सहयोगी निमार्ता हैं महेश उपाध्याय, फिल्म जानम के प्रचारक हैं शशिकांत सिंह । कोरियोग्राफर हैं कानू मुखर्जी, राम देवन, अंथोनी और संजय कोरबे। माना जारहा है कि बिहार और उत्तर प्रदेश में हंगामा मचाने के बाद मुंबई में भी यह फिल्म लोगो को खुब पसंद आयेगी जो भी फिल्म को देखेगा वही कहेगा यही फिल्म है उनकी जानम ।


(शशिकांत सिंह)

Loading

कुछ त कहीं......

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll Up
%d bloggers like this: