भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह अपनी फिल्म के जरिये एक नया रिकॉर्ड कायम किये हैं। जी हाँ, बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा चुकी पवन सिंह की ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म पवन राजा को यू ट्यूब पर एक मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। मात्र 17 दिनों में पूरी फिल्म को एक मिलियन व्यूज वाकई अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड है। पवन सिंह के स्टारडम और उनके फैंस की दीवानगी का आलम यह है कि डीजिटल प्लेटफार्म पर भी उनके चाहने वाले उन्हें हमेशा सर्वोपरि रखते हैं। इतनी बड़ी उपलब्धि से भोजपुरी सिने जगत के लिए यह खबर सोने पर सुहागा है। उल्लेखनीय है कि सुपरस्टार पवन सिंह के निजी जीवन संघर्ष के ऊपर बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। आम से खास बनने के कड़े संघर्ष को बड़ी सिद्दत से फिल्माया गया है। पवन सिंह और निर्देशक अरविन्द चौबे की जोड़ी में जो फिल्मी आती हैं, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच जाती हैं। वे एक दूसरे के लिए हमेशा लकी साबित होते रहे हैं। बहरहाल इस सफलता को लेकर फिल्म पवन राजा की टीम के सभी लोग उत्साहित हैं। हैप्पी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता धनंजय सिंह हैं। निर्देशक अरविन्द चौबे ने बहुत ही उम्दा निर्देशन किया है। लेखक वीरू ठाकुर के चुटीले संवाद लिखे हैं। संगीतकार अविनाश झा घुंघरू के कर्णप्रिय संगीत बनाया है। छायांकन देवेंद्र तिवारी, संकलन दीपक जऊल का है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मोनालिसा, बृजेश त्रिपाठी, अयाज खान, देव सिंह और सुशील सिंह तथा स्पेशल सांग में आम्रपाली दूबे अपनी मनमोहक अदा से जलवा बिखेर रही हैं।


(रामचन्द्र यादव)

Loading

कुछ त कहीं......

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll Up
%d