मुंबई, फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाएज के हाल में हुये चुनाव में बीएन तिवारी को दुसरी बार प्रेसिडेंट चुना गया। फेडरेशन के अंधेरी के कार्तिक काम्पलेक्श में आयोजित इस चुनाव में बिरेन्द्र नाथ तिवारी को दुबारा प्रेसिडेंट चुना गया जबकि सिनीयर वाईस प्रेसिडेंट के पद पर फिरोज खान एम इदरीश (राजा) को चुना गया। वाईस प्रेसिडेंट के पद पर संगम उपाध्याय को चुना गया जबकि जनरल सेक्रेटरी के रुप में अशोक कुमार रामपति दुबे को चुना गया। ज्वाईंट सेक्रेटरी के रुप में स्टेनले डिसुजा को चुना गया। ट्रेजरार के पद पर वासिम कुरैशी (मुन्ना नसीम ) को चुना गया। इन सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल के लिये रहेगा। नये पदाधिकारियों को सिनेमा और टेलीविजन कामगारों ने बधाई दी है।
(शशिकांत सिंह)