बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ 9 अप्रैल को रिलीज होगी। ये जानकारी आज फ़िल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि फ़िल्म पूरी तरह रिलीज को तैयार है। खेसारीलाल यादव स्टारर इस फ़िल्म का इंतज़ार भी दर्शकों को बेसब्री से है। इसलिए आज हमने फ़िल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। प्रदीप शर्मा ने बताया कि उनकी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ के वितरक प्रवीण सिन्हा और प्रांशुल मैजिक मोमेन्ट हैं।

बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ लॉक डाउन के बाद रिलीज होने वाली खेसारीलाल यादव की पहली बड़ी फिल्म होगी। इस फ़िल्म पर सबके नज़रें हैं। फ़िल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है, जो इंडस्ट्री के स्थापित निर्देशक हैं। उन्होंने फ़िल्म को लेकर ये दावा किया है, ‘लिट्टी चोखा’ सबों को पसंद आने वाली है। फ़िल्म का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है। यह फिल्म जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी। इसलिए 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में जाकर इस फ़िल्म को जरूर देखें और फ़िल्म पसंद आये तो इसे और लोगों को देखने के लिए प्रेरित करें।

गौरतलब है सामाजिक मुद्ददे पर आधारित फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश हैं। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म में सुमधुर संगीत ओम झा का है।
(टीम रंजन)

Loading

कुछ त कहीं......

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll Up
%d bloggers like this: