सुपरहिट भोजपुरी फिल्म लाडला और बरसात में अपने अभिनय से सबका दिल जीत चुके अभिनेता व निर्माता रंजीत सिंह एक बार फिर भोजपुरी सिनेजगत में नया धमाका कर रहे हैं। रंजीत सिंह का अगला हैट्रिक धमाका है भोजपुरी फिल्म ’नसीब’। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भोलेबाबा के पावन दिन सावन के सोमवार को जानी मानी म्यूजिक कम्पनी वेव द्वारा लॉन्च किया गया है।
दीपक शाह प्रस्तुत रंजीत सिंह इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘नसीब’ का निर्माण अभिनेता से निर्माता बने रंजीत सिंह ने किया है। फिल्म निर्देशक मेराज खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। नसीब के लेखक नन्हें पाण्डेय हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों में एक अलग रोमांच पैदा करेगी, जिससे दर्शक बरबस ही सिनेमाघरों में खिंचे चले आयेंगे। इस फिल्म के जरिये रंजीत सिंह यह बताने और दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि नसीब को बनाना और बिगाड़ना इंसान के हाथों में हैं। इंसान जैसा कर्म करेगा उसका नसीब वैसा ही बनेगा।
इस फिल्म से ही भोजपुरी के लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह का भोजपुरी सिनेमा में पर्दापण कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 50 से भी अधिक हिट अल्बम में अपने सुर का जादू बिखेरा है। फिल्म के संगीतकार ओम झा, गीतकार जाहिद अख्तर, मनोज मोहित, मनीष रोहतासी, पिंटू प्रेमी व अमित मंडल हैं। छायांकन एस. जहाँगीर, नृत्य एन्थोनी, मारधाड़ फिरोज खान, संकलन धरम सोनी का है। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा और रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, रंजीत सिंह, प्रियंका महाराज, श्रेया मिश्रा, अनूप अरोड़ा, संजय यादव, जे. नीलम, संजीव मिश्रा, प्रेम कुमार व अन्य हैं।


(रामचन्द्र यादव, सर्वेश कश्यप)

Loading

कुछ त कहीं......

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll Up
%d bloggers like this: