हाल ही में झारखण्ड के खूबसूरत शहर राँची के रमणीय स्थलों पर भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं. 2’ की शूटिंग पूरी की गई है और अब पोस्ट तीव्र गति से किया जा रहा है। इस फिल्म से सिने जगत में दो नए चेहरे राहुल सिंह और रेशमा शेख अपना फ़िल्मी करियर का शुभारम्भ कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे पर यह नयी जोड़ी राहुल – रेशमा अपने हुनर का जौहर दिखाने वाले हैं। इनकी रोमांटिक जोड़ी सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाली है। उनका मंत्रमुग्ध कर देने वाला नृत्य एवं अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आयेगा।
बड़े पैमाने पर उम्दा तकनीक के साथ निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं. 2’ पूरी तरह से मनोरंजनपूर्ण है। भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्म का निर्माण ब्लू व्रज फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की निर्मात्री डॉ. नजमा शेख हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक रॉबिन्स कुमार सिन्हा। फिल्म के कथा, पटकथा व संवाद राहुल सिंह ने लिखा है। फिल्म के सभी गानों को संगीत से सजाया है संगीतकार महेश दास। फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाये हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फिल्म का छायांकन अधीर राज, नृत्यनिर्देशन राजू, मारधाड़ धर्मेश कर रहे हैं।
मुख्य कलाकार नवोदित राहुल सिंह और रेशमा शेख के साथ के के गोस्वामी, राजेश अभागा, महेश अमन, मुन्ना बिहारी, बिरेन्द्र, नागेन्द्र, अखिलेश चौरसिया आदि हैं तथा इस फिल्म में आईटम क्वीन सीमा सिंह अपनी नृत्य कला का जलवा बिखेरते हुए नजर आयेंगी।


(रामचन्द्र यादव, सर्वेश कश्यप)

Loading

कुछ त कहीं......

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll Up
%d