भोजपुरी सिनेमा के सिनेस्टार रितेश पांडेय जहाँ गायिकी में अपना परचम लहरा रहे हैं, वहीं लगातार फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इसी श्रृंखला में रितेश पांडेय स्टारर डिस्कवरी फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म प्रोडक्शन नं०2 का मुहूर्त मुंबई के एबी साउंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो में भव्य पैमाने पर धूमधाम से किया गया। इस मौके पर लोकप्रिय पार्श्वगायिका इंदू सोनाली की मधुर आवाज में गीत रिकॉर्डिंग भी किया गया। इस फ़िल्म में रितेश पांडेय, मनोज सिंह, सीमा सिंह तथा गिरीश शर्मा नज़र आएंगे। अन्य कलाकारों के नाम की घोषणा अति शीघ्र की जायेगी। फिल्म के लेखक एवं निर्माता मामेन्द्र कुमार हैं। जो खुद मीडिय क्षेत्र से हैं। उन्होंने बतौर हिंदी फिल्म भाग डार्लिंग भाग का सफल निर्माण किया था। इस फिल्म के निर्देशक नंद किशोर महतो हैं। संगीतकार छोटे बाबा ‘बसही’ तथा गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी, आजाद सिंह व सुमित चन्द्रवंशी हैं। छायांकन हितेश बेलदार का है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर पोस्टर भी लांच किया गया है। पोस्टर में रितेश पांडेय का लुक बड़ा युनिक लग रहा है। उनके अलावा गिरीश शर्मा और सीमा सिंह का लुक बड़ा डिफ्रेंट दिख रहा है। मीडिया और इंडस्ट्री के मेहमानों से भरी इस महफ़िल में जब पोस्टर लांच किया गया तो सब की निगाहें क्रिएटिव पोस्टर पर टिक कर रह गईं। इस शुभ मुहूर्त पर रितेश पांडेय के मैनेजर रवि प्रभाकर कन्हैया, पोस्टर डिज़ाइनर श्री बिर्जेश गुरनानी, भाग डार्लिंग भाग के डायरेक्टर पराग पाटिल के अलावा हेमंत गुप्ता व संजीत सहित बहुत से गणमान्य जन उपस्थित होकर पूरी टीम को बधाई दी और फिल्म के सफलता की कामना की।
(रामचन्द्र यादव)