विनोद पांडे के किरदार में खूब दर्शकों को खूब भा रहे विक्रांत सिंह राजपूत

निरहुआ इंटरटेंमेंट की भोजपुरी फिल्‍म ‘बॉर्डर’ का जलवा दूसरे सप्‍ताह में भी यूपी- बिहार में देखने को मिल रहा है. लोगों को फिल्‍म बेहद पसंद आ रही है. यूं तो फिल्‍म की पूरी कास्‍ट ने अपने शानदार अभिनय से फिल्‍म को दर्शकों के दिलों तक पहुंचाया है. मगर इस मल्‍टी स्‍टारर फिल्‍म में भोजपुरिया फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत का भी जलवा दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है. फिल्‍म ‘बॉर्डर’ में विक्रांत ने विनोद पांडे किरदार हैं, जा आज उनकी पहचान भी बन गई लगती है. वजह है कि दर्शकों को भले उनका रियल नाम नहीं पता, मगर विनोद पांडे की छवि में विक्रांत सिंह राजपूत को ही देखते हैं.

यही वजह है कि विक्रांत की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. खास कर दर्शक व्रिकांत के मूछों के दीवाने हो गए हैं. दर्शकों को उनकी मूछें भी खूब पसंद आई हैं. फिल्‍म में जब वे मूछों पर अपनी हाथ फेरते हैं, तब दर्शकों में गजब का उत्‍साह देखने को मिला रहा है. इसके अलावा विक्रांत की तीरांदाजी भी दर्शकों को काफी पसंद आई है. फिल्‍म में विक्रांत हॉलीवुड के सुपर स्‍टार सिल्वेस्टर स्टालिन के जैसे रैंबो लुक में नजर आ रहे हैं. इस लुक से यूथ काफी प्रभावित हुए हैं. गौरतलब है कि फिल्‍म ‘बॉर्डर’का दायरा काफी बड़ा है, जो आम देश भक्ति की फिल्‍मों से काफी अलग है. यही वजह है कि इसकी तारीफ रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, रीतेश देशमुख, गणेश आचार्य, संजय मिश्रा, मनोज तिवारी जैसे लोग सराह चुके हैं.


(रंजन सिन्हा)

0 Comments

Recent Posts



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।