ब्लू व्रज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं. 2’ का ट्रेलर भोजपुरी की नंबर वन म्यूजिक कम्पनी वेव म्यूजिक द्वारा लांच किया गया है। इस फिल्म से सिने जगत में दो नए चेहरे राहुल सिंह और रेशमा शेख अपना फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे पर यह नयी जोड़ी राहुल – रेशमा अपने हुनर का जौहर दिखाने वाले हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड के खूबसूरत शहर राँची के रमणीय स्थलों पर की गई है। बड़े पैमाने पर उम्दा तकनिकी के साथ निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं. 2’ पूरी तरह से मनोरंजनपूर्ण है। इस फिल्म का पहला और दूसरा लुक लांच किया गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की निर्मात्री रेशमा शेख हैं। सह निर्मात्री डॉ. नजमा शेख व सह निर्माता सुरेंद्र प्रसाद सिंह हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक रॉबिन्स कुमार सिन्हा। फिल्म के कथा, पटकथा व संवाद राहुल कुमार ने लिखा है। फिल्म के सभी गानों को संगीत से सजाया है संगीतकार महेश दास व सावन कुमार ने। फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाये गए हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फिल्म का छायांकन अधीर राज, नृत्य निर्देशन राजू, मारधाड़ धर्मेश उस्मान अंसारी, संकलन शंकर रेगर का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार नवोदित राहुल सिंह और रेशमा शेख के साथ के के गोस्वामी, बालेश्वर सिंह, राजेश अभागा, महेश अमन, मुन्ना बिहारी, बिरेन्द्र, नागेन्द्र, अखिलेश चौरसिया आदि हैं तथा इस फिल्म में आईटम क्वीन सीमा सिंह अपनी नृत्य कला का जलवा बिखेरते हुए नजर आयेंगी।

Loading

कुछ त कहीं......

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll Up
%d