भोजपुरी सिनेमा की चंचल, चुलबुली डांसिंग स्टार सीमा सिंह ने अभी हाल में युवा दिलों की धड़कन सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू के संग भोजपुरी फिल्म ’तुम्हारे प्यार की कसम’ की शूटिंग में एक विशेष गीत पर ठुमका लगाईं हैं। सीमा सिंह इस फिल्म एक अलग अंदाज में अपने चाहने वालों से रूबरू होने वाली हैं, जिसे देखकर दर्शक दीर्घा में गुदगुदी होने लगेगी। रुपहले परदे पर कल्लू और सीमा का की जुगल बंदी दर्शकों को लुभायेगी। इस गीत का नृत्य निर्देशन जाने माने नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी ने किया है। राम इंटरटेन्मेंट तथा इनफिनिटी इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता राम अवध प्रजापति व राज चोपड़ा हैं। फिल्म की निर्मात्री फारिया शाद हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कई निर्देशक शाद कुमार। इस फिल्म में सीमा सिंह के साथ मुख्य भूमिका में महानायक कुणाल सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, मोनालिसा, साहिल खान, अमरीश सिंह, ईनुश्री, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, अभिलाषा प्रसाद, सी पी भट्ट, करन पाण्डेय, अमित शुक्ला, मेहनाज श्रॉफ, के के गोस्वामी, उमाकान्त और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।


(रामचन्द्र यादव)

Loading

कुछ त कहीं......

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll Up
%d