भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और चांदनी सिंह का नया होली विडियो यू ट्यूब पर जारी हुआ और खुब हंगामा बरपा रहा है। इस विडियो का नाम है साढु के धन जिन नाश करा ए जीजा। इस विडियो को बिहार की म्युजिक कंपनी आदिशक्ती म्युजिक ने जारी किया है।
इस होली विडियो को जारी होते ही दो दिनों के अंदर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा और यह संख्या लगातार बढ़ती जारही है। खेसारीलाल यादव और चांदनी सिंह के विडियो को लोग खुब पसंद करते हैं। लाखों लोग उनके म्युजिक विडियो का इंतजार करते हैं।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत की रहने वाली चांदनी अपने नये होली विडियो की कामयाबी पर काफी खुश हैं। उनका पहला म्युजिक विडियो निकला भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव के साथ। नवंबर 2016 में आये इस म्युजिक विडियो डोली में गोली मार देव रिलीज हुआ तो हरतरफ चांदनी की चर्चा होने लगी। इसके बाद चांदनी ने आधा दर्जन से ज्यादा म्युजिक विडियो किये जिसने यू ट्यूब पर सनसनी मचा दिया जिसमें छोड़कर यादव जी मरद असली आके बाबू साहब से फंसली ने तो काफी बवाल मचा दिया।
इन दोनो म्युजिक विडियो के अलावा चांदनी सिंह ने चटाई ओढ़, आजईतु, नन्दी कहां जाली किया तथा इस साल का उनका सबसे बड़ा हीट म्युजिक विडियो है खेशारीलाल यादव के साथ ही पलंग करे चोंए चोए। पलंग करे चोंए चोंए आज भी ब्लाक बस्टर विडियो है।


(शशिकांत सिंह)

Loading

कुछ त कहीं......

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll Up
%d bloggers like this: