पंकज उधास ने गाया पहली बार भोजपुरी फिल्म में गाना

by | Dec 14, 2011 | 0 comments

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार आपको पंकज उधास की आवाज़ सुनाई देगी. जी हां! पंकज उधास ने पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म के लिए गाना गाया है. फिल्म का नाम है ‘मंगलफेरा’. इस फिल्म का निर्माण गायत्री राठौड़ तथा दशरथ राठौड़ ने किया है जबकि निर्देशक हैं श्रीधर शेट्टी. फिल्म ‘मंगलफेरा’ के गानों की रिकार्डिंग पंकज उधास की आवाज़ में काफी धूमधाम से अंधेरी म्हाडा में कुमार सानू के रिकार्डिंग स्टूडियो ‘सना’ में किया गया तो भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्ग़ज इस अवसर पर मौजूद थे. भोजपुरी की इस हॉरर फिल्म ‘मंगलफेरा’ का निर्माण गायत्री फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है. इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए फिल्म के निर्देशक श्रीधर शेट्टी ने कहा कि ‘मंगलफेरा’ में पंकज उधास का गाना इस फिल्म का प्लस प्वाइंट है. इस फिल्म में स्पेशल इफेक्ट के अलावा एक और नयी तकनीक भोजपुरी में पहली बार लांच की जा रही है. फिल्म की कहानी दर्शन राठौड़ ने लिखी है जबकि पटकथा तैयार कर रहे हैं पियूश शाह और श्रीधर शेट्टी. फिल्म के संवाद लिखा है मोहम्मद रफी खान. ‘मंगलफेरा’ का संगीत दे रहे हैं जाने माने संगीतकार राकेश त्रिवेदी. फिल्म को कैमरे में क़ैद करेंगे श्रीनिवास आर.. यह फिल्म जल्दी ही सेट पर जाएगी. फिल्म की निर्मात्री गायत्री राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मैं काफी दिनों से एक अच्छी भोजपुरी फिल्म बनाना चाह रही थी. फिल्म ‘मंगलफेरा’ के कहानीकार दर्शन राठौड़ ने कहानी सुनायी तो मैंने तुरंत हां कह दिया और फिर निर्देशक श्रीधर शेट्टी के ग्रीन सिग्नल देते ही इस फिल्म का मुहूर्त किया गया. इस फिल्म में कई बड़े सितारे होंगे जिनके बारे में जल्द पत्ता खोला जायेगा, ऐसा निर्देशक श्रीधर शेट्टी का दावा है. फिलहाल पंकज उदास की आवाज़ में गाना निश्चित ही भोजपुरी दर्शकों को सुकून देगा.


(स्रोत – शशिकान्त सिंह, रंजन सिन्हा)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 10 गो भामाशाहन से कुल मिला के पाँच हजार छह सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)


18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया


(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(5)

5 अगस्त 2023
रामरक्षा मिश्र विमत जी
सहयोग राशि - पाँच सौ एक रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


अँजोरिया के फेसबुक पन्ना

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up