बहुमुखी प्रतिमा के धनी – चुन्नूबाबू सिंगापुरी

by | Dec 28, 2011 | 0 comments

देश-विदेश में भोजपुरी एवं हिन्दी व अन्य भाषाओं में रैप शो करने के माध्यम से अपनी अलग छवि बनानी बहुत ही कठिन काम है. परन्तु यह कर दिखाया है चुन्नू सिंगापुरी ने. जी हाँ, सिंगापुर में जन्मे पले-बढ़े चुन्नू सिंगापुरी भोजपुरी, हिन्दी, इंगलिश, चाईनीज, जैपनीज, मलय, इन्डोनेशिया, तमिल इत्यादि 18 भाषाओं के ज्ञाता चुन्नू सिंगापुरी का जन्म सिंगापुर में हुआ है. आज वहीं पर रहकर देश-विदेश में रैप शो करके अच्छी-खासी लोकप्रियता बटोर चुके हैं. उन्हें अंग्रेजी में बिक्की के नाम से भी जाना जाता है.

आपको बता दें कि उनके दादाजी व पिताजी उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया के मूल निवासी थे. इसी वजह से भोजपुरिया संस्कार उनके रग-रग में रचा बसा है. पूरे सिंगापुर में एक ही भोजपुरिया रॉकस्टार (सिंगर एवं डाँसर) है जिसे हर भोजपुरी प्रेमी अपने सिर-आँखों पर रखता है.

सिंगापुर में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में वे सोहर, गारी, कजरी, बेलवरिया (होली गीत) आल्हा एवं अन्य परम्पारिक गीत का गायन समय-समय पर करते रहते हैं तथा नृत्य में फोक, रैप, धोबियऊ नाच, अहिराऊ नाच, गोड़ऊ नाच, कहरउवा नाच तथा अन्य प्रकार के भोजपुरिया नाच को प्रस्तुत करते हैं. उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वे कोई नशा नहीं करते हैं. सादा जीवन, उच्च विचार के अनुयायी हैं.

चुन्नू सिंगापुरी को बहुमुखी प्रतिभा के धनी इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि वे कुशल अभिनेता व डांसर के अलावा सिंगापुर के नेशनल हॉकी प्लेयर तथा नेशनल रेसर भी है साथ ही उन्होंने 42 किमी. का सिंगापुर में मैराथन दौड़ भी दौड़ा है.

उनकी भोजपुरी फिल्म चुन्नूबाबू सिंगापुरी की शूटिंग सम्पन्न हो चुकी है जो भोजपुरी की एक साफ-सुथरी व स्वस्थ मनोरंजकपूर्ण पारिवारिक फिल्म होगी. जिसका निर्माण पोलोनिया वत्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले चाईनीज निर्माता के. एस. टेंग द्वारा किया जा रहा है एवं निर्देशक मनोज श्रीपति झा हैं.


(स्रोत – रामचंद्र कुंदन)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 10 गो भामाशाहन से कुल मिला के पाँच हजार छह सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)


18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया


(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(5)

5 अगस्त 2023
रामरक्षा मिश्र विमत जी
सहयोग राशि - पाँच सौ एक रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


अँजोरिया के फेसबुक पन्ना

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up