भोजपुरी फिल्मों की बात ही कुछ और है – सुप्रेरणा सिंह

by | Jan 5, 2012 | 0 comments

– स्पेस क्रिएटिव मीडिया

अपने अनप्रोफेशनल रवैये और दिशाहीनता के कारण भोजपुरी सिनेमा भले ही इन दिनों आलोचना के केंद्र में हो लेकिन इसकी समृद्ध परम्परा और मिठास के मुरीद भी कम नहीं हैं. ऐसी ही एक अदाकारा हैं सुप्रेरणा सिंह जो तमिल, तेलगु, राजस्थानी , मराठी और उड़िया फिल्मों में अपनी खास पहचान बना लेने के बावजूद भोजपुरी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाना चाहती हैं.

मूलतः उत्तर प्रदेश के इलाहबाद की रहनेवाली सुप्रेरणा सिंह राजकुमार पाण्डेय की भोजपुरी फिल्म ‘सात सहेलियां’ से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखने से पहले ही साउथ की फिल्मों में एक मुकम्मल पहचान बना चुकी थीं. लेकिन अपनी मातृभाषा की कशिश ही थी जो उन्हें यहाँ खींच लायी. ‘सात सहेलियां’ के बाद ‘लहरिया लुटा ए राजा जी’ कामयाब रही और इसके साथ ही सुप्रेरणा के कदम भोजिवुड में मजबूती से जम गए. इन दिनों ‘राजा जी’ , ‘कलुआ भईल सयान’ और ‘गजब सीटी मारे सैयां पिछवाड़े’ जैसी फिल्मों में काम कर रही सुप्रेरणा इंडस्ट्री की भेड़चाल से दूर रहना ही पसंद करती हैं. भोजिवुड में उनकी पहचान अपनी शर्तों पर काम करनेवाली हीरोईन के तौर पर भी है. सुप्रेरणा के लिए फिल्मों की गिनती बढ़ाने से ज्यादा अहम है उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना और इसके लिए सही सेटअप और सही फिल्मों का चुनाव जरुरी है.

सुप्रेरणा सिंह का करियर इन दिनों पूरे रफ़्तार पर है. सुप्रेरणा सिंह ने हाल ही में रमाकांत प्रसाद की ‘जानवर’ साईन की है. इस फिल्म में उनका रोल काफी चुनौतीपूर्ण है जिसके कई शेड्स है.ज़ाहिर है एक एक्ट्रेस के तौर पर सुप्रेरणा के लिए यह एक बड़ा मौका साबित होगा.

सुप्रेरणा की ख्वाहिश है कि दर्शक उन्हें एक अच्छी अभिनेत्री के रूप में याद रखें. कामयाब और अच्छी अभिनेत्री के बीच के फर्क को तो सुप्रेरणा भी बखूबी समझती होंगी. इसलिए अगर वो कामयाबी के मुकाबले अच्छी एक्टिंग को तरजीह देती हैं तो उनकी ये ख्वाहिश दाद देने के काबिल है.

Loading

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 10 गो भामाशाहन से कुल मिला के पाँच हजार छह सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)


18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया


(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(5)

5 अगस्त 2023
रामरक्षा मिश्र विमत जी
सहयोग राशि - पाँच सौ एक रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


अँजोरिया के फेसबुक पन्ना

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up