युवा दिलों की कशमकश -"राजा को रानी से प्यार हो गईल"

by | Dec 17, 2011 | 0 comments

युग बदले. हालात बदले. समय बदला और उसके साथ समय की रफ़्तार भी. लेकिन बदले नहीं तो मोहब्बत के फलसफे.
प्यार आज भी किया नहीं जाता, हो जाता है. परंपरा में इतने सारे बदलाव के बावजूद एक म्यान में दो तलवारों के लिए जगह नहीं बन पायी. दिल आज भी किसी एक के लिए ही धड़क सकता है. लेकिन प्यार तो प्यार है. फिसलते अरमानो को मुट्ठी में बंद कर लेने की जिद्द आज के युवा दिलों में करवट लेने लगी है. जाहिर है कशमकश के हालात तो पैदा होंगे ही. युवा दिलों के इसी कशमकश को निर्माता-निर्देशक स्वप्नदीप ने अपनी फिल्म “राजा को रानी से प्यार हो गईल” में पेश किया है. टॉकी फ्रेम्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म में यंग जनरेशन को बदलती मन:स्थिति और हालात से विद्रोह करने की उनकी प्रवृत्ति को कहानी के केंद्र में रखा गया है.
फिल्म गावं के खेत-खलहान, कूल- किनारों और कछारों से गुजरते हुए शहरवालों की भी नब्ज़ टटोलती है. स्वप्नदीप ने गाँव-शहर के बीच के सोच के अंतर को अपने किरदारों में पिरोया है. प्रवेशलाल यादव, शुभी शर्मा और मेघा घोष स्टारर इस ट्रेंगल लवस्टोरी में मनोरंजन के सारे फोर्मुले मौजूद जरूर हैं, लेकिन इससे निर्देशक का उद्देश्य सिर्फ कहानी के सन्देश को सुपाच्य बनाना है. फिल्म विधा की गहराई को बखूबी समझने वाले स्वप्नदीप भोजपुरी दर्शकों के मिजाज़ को पहचानते हैं. यही वजह है कि उन्होने हलके -फुल्के अंदाज़ में एक बड़ी सोच को पेश करने का तरीका अपनाया है. जल्द ही रिलीज होने वाली इस फिल्म का दर्शकों को भी बड़ी बेसब्री से इंतज़ार है.


(स्रोत – स्पेस क्रिएटिव मीडिया)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 10 गो भामाशाहन से कुल मिला के पाँच हजार छह सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)


18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया


(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(5)

5 अगस्त 2023
रामरक्षा मिश्र विमत जी
सहयोग राशि - पाँच सौ एक रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


अँजोरिया के फेसबुक पन्ना

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up