मनोज तिवारी की ‘इंसाफ’ ने फिर बजाया डंका

by | Dec 2, 2011 | 0 comments

भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘इंसाफ’ बिहार में पहले ही सुपर डुपर हिट हो चुकी है. और अब मुंबई और भिवंडी में भी इस फिल्म ने अपनी सफलता का डंका धमाकेदार ढंग से बजा दिया है. मुम्बई और भिवंडी में शुक्रवार के चारों शो सभी सिनेमाघरों में हाउस फुल थे. भिवंडी में तो ये आलम था कि जितनी पब्लिक अंदर पर्दे पर फिल्म देख रही थी उतनी ही पब्लिक सिनेमा घरों के बाहर खड़ी थी. लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा था. कहने का मतलब कि ‘इंसाफ’ ने सफलता का सारा रिकार्ड तोड़ दिया है. इस फिल्म का निर्माण चर्चित निर्माता अभय सिन्हा ने किया है जबकि निर्देशक हैं अजय श्रीवास्तव. इस फिल्म में मनोज तिवारी और पवन सिंह की जोड़ी पहली बार एक साथ नजर आ रही है. फिल्म को देखने सिनेमा हॉल में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. फिल्म में गजेन्द्र चौहान, संगीता तिवारी, कृषा खंडेलवाल, उर्वशी चौधरी, सिद्धार्थ राय, रवि उज्जैन व प्रिया पाण्डे की अन्य प्रमुख भूमिकाएं है. फिल्म के माध्यम से यह बताया गया है कि ‘इंसाफ’ एक ऐसी प्रणाली है जिसके तले अपनों का भी सिर कलम किया जाता है. इस फिल्म में मनोज तिवारी की भूमिका लोगों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म ‘इंसाफ’ को मिले बंपर ओपनिंग से पूरे भोजपुरी वर्ल्ड ने मनोज तिवारी को बधाई दी है. मनोज तिवारी इस समय अपनी अगली फिल्म ‘यादव पान भंडार’ की शूटिंग में व्यस्त है. ‘यादव पान भंडार’ का निर्माण जितेश दुबे कर रहे हैं जबकि निर्देशक हैं अजय कुमार. ‘इंसाफ’ को मिली शानदार ओपनिंग पर भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी ने इस फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा तथा निर्देशक अजय श्रीवास्तव सहित पूरी टीम को बधाई दिया है.


(स्रोत – शशिकान्त सिंह, रंजन सिन्हा)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 11 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार सात सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया

(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(11)

24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up