मुकद्दर का सिकन्दर सिकन्दर खान

by | Jan 3, 2012 | 0 comments

– शशिकांत सिंह, रंजन सिन्हा

सिकन्दर खान उन अभिनेताओं में शुमार किये जाते हैं जो अपना मुकद्दर खुद लिखने में यकीन करते हैं. वाराणसी के दानगंज चोलापुर के रहनेवाले सिकन्दर खान ने अब तक ‘होश’, ‘दुकान’, ‘सिंदूर की सौगंध’, ‘ज्वाला डाकू’, ‘क़ैदी’, ‘गुरु महागुरु’, ‘क़ोहराम’, ‘मेरी अदालत’, ‘मेंहदी’ तथा ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी चर्चित हिन्दी फिल्मों के अलावा भोजपुरी की सुपर डुपर हिट फिल्में ‘पूरब पश्चिम’, ‘तू हमार हऊ’, ‘पांडव’, ‘बिहारी माफिया’, ‘हम हई मुन्ना भईया’ आदि में अपनी जबरदस्त भूमिका से लोगों का दिल जीता है. सिकन्दर खान निगेटिव भूमिकाओं में जहां लोगों की गालियां सुनते हैं, वहीं पॉजिटिव भूमिका कर लोगों की तालियां भी बटोर ले जाते हैं. सिकन्दर खान को बचपन से ही गाने का शौक था. झंकार कम्पनी बनायी. लोगों की वाहवाही मिली तो वर्ष 1988 में मुंबई आ गये. कड़े संघर्ष के बीच तपकर निकले सिकन्दर खान कहते हैं मुझे किसी ने सपोर्ट नहीं किया. मैं मां बाप की दुआवों से यहां तक पहुंचा. पहला ब्रेक दिया चर्चित निर्देशक इकबाल बख्श ने फिल्म ‘होश’ में. इकबाल बख़्श की सिकन्दर खान जमकर तारीफ करते हैं. वे कहते हैं इकबाल जी अच्छे इंसान और काफी अच्छे निर्देशक भी हैं. दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और सुनील दत्त की फिल्मों से प्रभावित सिकन्दर खान अपने को वर्सेटाइल एक्टर मानते हैं. भोजपुरी सिनेमा के मौजूदा दौर पर बात करने पर सिकंदर कहते हैं हर भोजपुरी फिल्म निर्माता टेबल पर नुकसान उठा रहा है. भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों की झोली भर रही है. ये सुपर स्टार जब तक अपनी कीमत कम नहीं करते भोजपुरी सिनेमा का भविष्य अधर में है. सिकन्दर खान की आनेवाली फिल्मांे में शुमार हैं हिन्दी फिल्म ‘चोरों की बारात’, ‘दर्द ए डिस्को’, ‘मैड’ और ‘क़यामत ही क़यामत’. जबकि भोजपुरी फिल्म ‘दिल तोहरे प्यार में पागल हो गईल’, ‘चिंगारी’ और ‘रामलखन’ में मुख्य खलनायक की भूमिका में सिकन्दर खान लोगों की वाहवाही बटोरते नज़र आयेंगे. साफ दिल के सिकन्दर वाकई दिल से भी सिकन्दर हैं. वे किसी का दुख नहीं देख सकते इसलिए वे सबके प्रिय हैं. आधी रात को भी सिकन्दर खान को याद कीजिए, वे आपके हर सुख दुख में मौजूद रहेंगे. तभी तो भोजपुरी या हिन्दी सिनेमा जगत में सिकन्दर खान का नाम काफी अदब से लिया जाता है.

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 11 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार सात सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया

(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(11)

24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up