पूर्वांचल पहुंची रिंकू घोष

by | Nov 22, 2011 | 0 comments

मानना पड़ेगा रिंकू घोष को। एक तरफ जहां सितारे अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए मुंबई में रहकर मुंबई के सिनेमाघरों में आने का टाईम नहीं निकाल पा रहे हैं वहीं रिंकू घोष अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार जाने से भी पीछे नहीं हटतीं। रिंकू घोष अपनी फिल्म ‘केहू हमसे जीत ना पाई’ को प्रमोट करने के लिए पूर्वांचल के वाराणसी और गोरखपुर गयीं। वाराणसी मे रिंकू घोष ने आनंद मंदिर सिनेमाघर में बैठकर दर्शकों के साथ फिल्म ‘केहू हमसे जीत ना पाई’ का आनंद उठाया। अपने बीच अपनी चहेती अभिनेत्री रिंकू घोष को देखकर दर्शक फूले नहीं समा रहे थे। खचाखच मेरे सिनेमाघर में दर्शकों के बीच पिछली सीट पर बैठकर फिल्म देख रही रिंकू घोष जब बाहर निकलीं तो दर्शकों के हुजूम ने उन्हें घेर लिया। किसी ने ऑटोग्राफ लिया तो किसी ने उनके साथ तस्वीर निकलवाई। भीड़ का आलम यह था कि आनंद मंदिर सिनेमाघर के सामने तेलियाबाग रोड पर जाम लग गया। इस फिल्म ‘केहू हमसे जीत ना पाई’ का निर्माण डा. विजाहत करीम तथा सुरोहिता करीम ने किया है जबकि निर्देशक हैं एम.आई.राज। इस फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन और रिंकू घोष के अलावा सुशील सिंह, मनोज टाईगर, मोहित घई, राजीव दिनकर, महेश राजा, हितेन्द्र पांडे, प्रतिभा पांडे, स्वाती वर्मा, कोमल ढिल्लन, श्रीकनकनी, अयाज खान, अरुण बख्शी, दीपा ग्रेवाल, प्रमिला व शाहबाज खान की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म के गीत नफीस आलम, एस.के. चौहान, फणिन्द्र राव, संतोष पुरी, श्याम देहाती और रुस्तम घायल ने लिखे हैं जबकि संगीत दिया है सतीश अजय, राम प्रवेश और अमरेश झा ने। फिल्म ‘केहू हमसे जीत ना पाई’ को कैमरे में क़ैद किया है आकाश दीप ने। जबरदस्त एक्शन से भरी इस फिल्म में राम शेट्टी ने एक्शन दिया है।


(स्रोत – शशिकान्त सिंह, रंजन सिन्हा)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 11 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार सात सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया

(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(11)

24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up