लगातार पाँचवे साल निरहुआ रहा हीरो नं॰ 1

by | Dec 23, 2011 | 0 comments

एक बार फिर से 2011 में पूरे साल भोजपुरिया दर्शकों के सर चढ़ कर बोला ‘‘निरहुआ’’ का जादू. वर्ष 2011 में एक बार फिर से दर्शकों के प्यार ने निरहुआ को हीरो नं॰-1 बना दिया है. वर्ष 2007 से वर्ष 2011 तक लगातार पाँचवें साल भी निरहुआ ने अपनी सफलता के ग्राफ को बरकरार रखा है. निरहुआ ने इस वर्ष लगातार पाँचवें साल निर्माता, वितरक व सिनेमाघर मालिकों सब की मुस्कान बरकरार रखी है. इस वर्ष निरहुआ की पहली प्रदर्शित फिल्म ‘‘आखिरी रास्ता’’ थी. एक्शन व रोमांस से भरपूर इस फिल्म में निरहुआ तीन नायिकाओं के साथ नजर आयें. इस फिल्म ने बिहार, यू॰पी॰ व मुम्बई में बम्पर ओपनिंग के साथ शानदार व्यवसाय किया और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. फिर होली पर निरहुआ की रामाकान्त प्रसाद निर्मित निर्देशित ‘‘दिलजलें’’ प्रदर्शित हुई. इस फिल्म ने बिहार, मुम्बई व यू॰पी॰ में ऐतिहासिक ओपनिंग लेकर शानदार व्यवसाय किया व साल की बड़ी हिट रही. फिर मई में प्रदर्शित हुई निरहुआ की ‘‘दुशमनी’’, इस फिल्म ने बिहार व मुम्बई में शानदार व्यवसाय किया. फिर 8 जुलाई को मुम्बई और यू॰पी॰ में निरहुआ की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘‘औलाद’’ प्रदर्शित हुई. फिल्म ने मुम्बई में भारी वर्षा के बावजूद शानदार व्यवसाय किया व यू॰पी॰ के कई सिनेमाघरों में पचास दिवस मनाया. ‘‘औलाद’’ बिहार में 5 अगस्त को प्रदर्शीत की गई. रमजान में रीलिज होने के बावजूद फिल्म ने बिहार के कई सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक पचास दिवस मनाई. ‘‘औलाद’’ निरहुआ की वर्ष 2011 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई. ‘‘औलाद’’ ने यह भी साबित किया की भोजपुरी में पारिवारिक फिल्में भी सफल होती है. निरहुआ की इस वर्ष की अंतिम प्रदर्शित फिल्म रही दशहरा पर आई ‘‘निरहुआ मेल’’. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यवसाय किया.

लगातार पाँच साल तक भोजपुरी पर्दे के नं॰-1 नायक निरहुआ को आशा ही नहीं विश्वास है कि 2012 में भी दर्शक उनकी बादशाहत कायम रखेंगे क्योंकि 2012 में भी दर्शकों के बीच वे एक से बढ़कर एक फिल्में लेकर उपस्थित होंगे. निरहुआ कहते हैं कि वर्ष 2012 में उनकी फिल्में जहाँ भोजपुरी फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुँचाएगी, वही भोजपुरी फिल्मों के व्यवसाय को नया आयाम प्रदान करेंगी.

बेस्ट ऑफ लक निरहुआ.


(स्रोत – प्रशांत निशांत)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 11 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार सात सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया

(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(11)

24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up