संजय पांडे ने गाया गाना

by | Dec 8, 2011 | 0 comments

सिनेमा में खलनायक के निर्धारित फ्रेम को तोड़ने वाले खलनायक संजय पांडे हमेशा भोजपुरी सिनेमा में खलनायक के किरदार को लेकर नय प्रयोग करते रहे हैं। पहली बार संजय पांडे ने अपनी फिल्म ‘गुलाम’ में गाना भी गाया है। वे भोजपुरी सिनेमा के पहले ऐसे खलनायक भी बन गये जिसने किसी फिल्म में गाना भी गाया है। ‘गुलाम’ का निर्माण शंभू पांडे कर रहे हैं जबकि निर्देशक हैं विजय सोलंकी। संजय पांडे को जब पहली बार शंभू पांडे ने फिल्म ‘गुलाम’ के लिए गाना गाने का ऑफर किया तो वे चौंक गये। ख़ैर शंभू पांडे और निर्देशक विजय सोलंकी की जिद के आगे संजय पांडे को झुकना पड़ा और उन्होंने गाना गाने पर हामी भर दी। इस गाने को संगीत दिया है संगीतकार अमन श्लोक ने। अमन श्लोक कहते हैं संजय पांडे कमाल के खलनायक तो हैं ही साथ ही गायक भी कमाल के हैं। वैसे आपको बता दूं कि भोजपुरी वर्ल्ड के नंबर वन खलनायक संजय पांडे ने इसके पूर्व डांस भी अपनी फिल्मों में कर चुके हैं। साथ ही इस खलनायक ने उत्तर प्रदेश में एक महिला कॉलेज की आधारशिला भी रखी। हिट पर हिट फिल्म देने में माहिर संजय पांडे की फिल्म ‘ट्रक ड्राईवर’ इन दिनों बिहार में सफलता का डंका बजा रही है। आज हर बड़े निर्माता निर्देशकों की पसंद नंबर वन बने संजय पांडे के बारे में कहा जाता है कि वे भोजपुरिया सिनेमा के प्राण हैं। ‘गुलाम’ में अपनी भूमिका पर संजय पांडे काफी खुश हैं। वे कहते हैं इस फिल्म के लिए मैंने अपना लुक भी चेंज किया है और मेरी भूमिका इस फिल्म में सबको चौंकायेगी।


(स्रोत – शशिकान्त सिंह, रंजन सिन्हा)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 11 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार सात सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया

(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(11)

24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up