क्‍या अभय तिवारी आयुषी तिवारी को डेट कर रहे !

by | Apr 6, 2020 | 0 comments

भोजपुरी बी टाउन में इस बात के चर्चे इन दिनों खूब हैं कि फ़िल्म ‘दिल तुझ पर क़ुर्बान’ से सिल्‍वर स्‍क्रीन पर डेब्‍यू को तैयार अभिनेता अभय तिवारी इंडस्‍ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री आयुषी तिवारी को डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्‍म के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां खूब बढ़ी थी। दोनों सेट पर एक दूसरे के साथ ज्‍यादा वक्‍त गुजार रहे थे। वहीं, फिल्‍म की शू‍ट के बाद भी दोनों कई जगहों पर एक साथ स्‍पॉट किये गए। इसकी को लेकर वे दोनों लोगों की गॉसिप में आ गए और ये कयास लगाया जाने लगा कि क्‍या डेब्‍यूडंट अभय तिवारी अभिनेत्री आयुषी तिवारी को डेट कर रहे हैं?

अभय तिवारी इन बातों को सिरे से खारिज करते हैं और कहते हैं कि फिल्‍मी दुनिया में ऐसी गॉसिप अक्‍सर होती है। मगर होता कुछ नहीं है। आपने अक्‍सर देखा होगा कि बॉलीवुड के भी बड़े – बड़े अभिनेताओं को लेकर गॉसिप की ऐसी खबरें आती रहती हैं, मगर उसमें सच्‍चई तनिक भी नहीं होता है। ऐसी फिल्‍में आती रहेंगी, जिससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जहां तक बात रही मेरे और आयुषी तिवारी के डेट की तो ऐसा कुछ नहीं है। जब हम फिल्‍में करते हैं, तो हमें अपने को – स्‍टार को वक्‍त देना पड़ता है। ऐसे में कई लोग अफवाह उड़ाते हैं। जो एकदम गलत है। आयुषी बहुत अच्‍छी अदाकारा हैं। वे इंडस्‍ट्री में बहुत दिन से काम कर रही हैं। उनके अनुभवों का फायदा हमें फिल्‍म में मिला। हां, सेट पर हम अच्‍छे दोस्‍त बन गए। आयुष में कई ऐसी खूबियां हैं, जो उन्‍हों दूसरों से अलग करती है।

आपको बता दें कि मामला पूरी तरह से फिल्‍मी है। रुद्रा फिल्म कंपनी के बैनर तले बन रही फ़िल्म ‘दिल तुझ पर क़ुर्बान’ की शूटिंग पूरी हो गयी है। लॉकडाउन के बीच इस फिल्‍म की पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम जोर – शोर से चल रहा है। इस दौरान तमाम लोग लॉकडाउन का भी ख्‍याल रख रहे हैं। लॉकडाउन के बाद फिल्‍म सिनेमाघरों में आयेगी। वहीं, अभय तिवारी एक और फिल्‍म ‘भईया नीलकंठ’ की तैयारी में है, जो लॉकडाउन के बाद फ्लोर पर जायेगी। उसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
रुद्रा फिल्म्स के बैनर की भोजपुरी फ़िल्म ‘दिल तुझ पर क़ुर्बान’ की निर्माता अदिति राय हैं और निर्देशक राजू चौहान हैं। पटकथा राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। फ़िल्म के लिए विनय बिहारी और सुमित चंद्रवंशी ने मिलकर कुल 8 गाने लिखे हैं, जिनमें संगीत मशहूर संगीतकार मधुकर आनंद ने दिया है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं और डीओपी नंद लाल चौधरी हैं। एक्शन दिलीप यादव और कोरियोग्राफ़ी संजय कोर्वे का है। फ़िल्म में रितेश पांडेय ,अभय तिवारी ,आयुषी तिवारी ,मोनिका राय,अमित शुक्ला, अयाज़ खान, दीपक सिन्हा, समर्थ चतुर्वेदी, सोनिया मिश्रा और संगीता तिवारी हैं।
(हंगामा मीडिया)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 13 गो भामाशाहन से कुल मिला के सात हजार तीन सौ अठासी रुपिया (7388/-) के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up