भोजपुरी फिल्म हल्फा मचाके गईल में पहलीबार बॉलीवुड और टीवी के बड़े सितारे

by | Feb 24, 2018 | 0 comments


टीवी स्टार सारा खान, रंजीत, प्रेम चोपड़ा, रजामुराद, एहशान कुरेशी, सुनील पाल, संभावना सेठ सहित ब्रिजेलियन एक्ट्रेश ब्रुना अब्दुल्लाह और
नायक राघव नय्यर तथा शिप्रागौर ने की भोजपुरी फिल्म की शुटिंग

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार टेलीविजन और बालीवुड की जानी मानी हस्तिंया एक साथ थिरकते हुये नजर आयेंगी भोजपुरी पिल्म हल्फा मचाके गईल में। इस फिल्म से राघव नय्यर और शिप्रा गौर को बतौैर नायक नायिका लांच किया जारहा है। मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित फिल्मीस्तान स्टुडियो के फ्लोर नंबर २ में लगाये गये भव्य सेट पर इस भोजपुरी फिल्म हल्फा मचाके गईल का एक खाश गाना फिल्माया गया जिससे टीवीस्टार सारा खान, रंजीत, प्रेम चोपड़ा, रजामुराद, एहशान कुरेशी, सुनील पाल, संभावना सेठ सहित ब्रिजेलियन एक्ट्रेश ब्रुना अब्दुल्लाह ने अपना डांस स्टेप दिखाया। इस गाने में भोजपुरी खलनायक अवधेश मिश्रा, कामेडियन मनोज टाईगर, बिरबल सहित बालीवुड की टॉप ५ मॉडल और अन्य टीवी सितारों सहित फिल्म के नायक राघव नय्यर और नायिका शिप्रा गौर ने भाग लिया। इस गाने का कोरियोेग्राफी किया जाने माने कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना ने। इस फिल्म का निर्माण निर्माता रमेश नय्यर, पवन कुमार और हरीश कुमार ने किया है जबकि निर्देशक हैं प्रेमांशु सिंह। मीडिया के भारी जमावड़े के बीच टेलीविजन और फिल्म के सितारों और भोजपुरी सितारों को एक साथ थिरकते देखना वाकई लाजवाब अनुभुति थी। इस अवसर पर टेलिविजन तथा फिल्म के सितारों ने फिल्म के नायक राघव नय्यर तथा निर्माता रमेश नय्यर और निर्देशक प्रेमांशु सिंह सहित फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। इस फिल्म के सेट पर पत्रकारों से बात करते हुये राघव ने साफ कहा कि मुझे पारिवारिक और कामेडी तथा एक्शन फिल्में काफी पसंद आती हैं । हल्फा मचाके गईल को दुसरी फिल्मों से अलग बताते हुये निर्माता रमेश नय्यर ने कहा कि यह फिल्म रुटीन भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने फिल्म के नायक राघव नय्यर की जमकर तारीफ की और कहा कि वे काफी मेहनती हैं। प्रिया बिस्कीट प्रस्तुत हल्फा मचाके गईल का निर्माण निमार्ता रमेश नय्यर, पवन कुमार और हरीश कुमार ने किया है। फिल्म के कैमरामैन हैं प्रमोद पांडे,कला निर्देशक नजीर शेख, गीतकार सुमीत चंद्रवंशी, अजीत मंडल, अजय बच्चन और अरविन्द तिवारी हैं। दमदार अभिनेता और पावरपैक्ड एक्टर राघव नय्यर और बला की खुबसुरत शिप्रागौर के साथ ही फिल्म के अन्य कलाकारों में मनोज सिंह टाईगर,समर्थ चर्तुवेदी, अनुप अरोड़ा, संतोष पहलवान, पल्लवी कोली, माही सिंह, नीलम पांडे,सुरज भारद्वाज, सुभाष चंद्र यादव। फिल्म का संगीत दिया है अविनाश झा घुंघरू ने। संपादन किया है जितेन्द्र सिंह जीतू ने। फिल्म के प्रचारक हैं शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा। सितारों को नचाया हैपप्पू खन्ना तथा मंगेश ने और मारधाड़ निर्देशक हैं दिलीप यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर रवि बल हैं। आरएन इंवेंट एंड प्रोडक्शन फिल्म्स की इस भोजपुरी फिल्म हलफा मचाके गईल में एक और खाश गाना शामिल होने वाला है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।


(शशिकांत सिंह)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 13 गो भामाशाहन से कुल मिला के सात हजार तीन सौ अठासी रुपिया (7388/-) के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up