23 मार्च को रिलीज होगी भोजपुरी फिल्‍म ‘चना जोर गरम’

by | Mar 25, 2018 | 0 comments

नेहाश्री इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘चना जोर गरम’ 23 मार्च से बिहार – झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी जानकारी आज पटना स्थित आर डी मोशन पिक्‍चर्स के ऑफिस में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में फिल्‍म के अभिनेता प्रमोद प्रेमी व फ़िल्म की अभिनेत्री सह निर्मात्री नेहा श्री व वितरक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दी. उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म की कहानी नाग-नागिन पर आधारित है, जो अब तक नागों पर बनी भोजपुरी फिल्‍मों से काफी अलग और इंटरटेनिंग होगी. फिल्‍म में पूनम दुबे इच्‍छाधारी नागिन के अवतार में नजर आयेंगी, जबकि फिल्‍म की प्रोड्यूसर – एक्‍ट्रेस नेहा श्री दमदार रोल में नजर आयेंगी. फिल्‍म ट्रेलर को दर्शकों का जिस तरह से रिस्‍पांस मिल रहा है, उससे सिनेमा के जानकारों का मानना है कि यह फिल्‍म बॉक्‍स आफिस पर धमाल मचा देगी.

प्रमोद प्रेमी इस् फ़िल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण कर् रहे हैं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि फिल्‍म ‘चना जोर गरम’ के निर्देशक व संगीतकार रितेश ठाकुर हैं, जिन्‍होंने फिल्‍म में कई तरह के नये प्रयोग किये हैं. फिल्‍म में दर्शकों को नाग और इंसान के बीच बेजोड़ लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा. कहानी नाग-नागिन की है, जिसमें नाग को दूसरे जन्‍म में एक चना बेचने वाली लड़की से प्‍यार हो जाता है. यह नागिन को नागवार गुजरता है और उसके बाद क्‍लाइमेक्‍स में जो होता है, उसे देखने के लिए 23 मार्च को सिनेमाघर जाना होगा. फिल्‍म में गाने भी काफी अच्‍छे हैं, जो लोगों को खूब पसंद आने वाले हैं. नागिन की भूमिका में पूनम दुबे काफी आकर्षक नजर आ रही हैं. वे पहली बार ऐसे किरदार में नजर आयेंगी. फ़िल्म में आदित्या ओझा की भी अहम भूमिका ने नजर आएंगे .

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्‍म ‘चना जोर गरम’ से प्रमोद प्रेमी अपनी एक्टिंग करियर की शुरूआत कर रहे हैं. उनकी पहचान इंडस्‍ट्री में एक सफल सिंगर की है. फिल्‍म में प्रमोद प्रेमी, नेहा श्री और पूनम दुबे के अलावा आदित्य ओझा, कृष्णा कुमार, कौशल शर्मा, आर के गोस्वामी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्‍म की कहानी इंद्रजीत ने लिखी है. जल्‍द ही फिल्‍म के प्रमोशन के लिए ‘चना जोर गरम’ की पूरी कास्‍ट बिहार और झारखंड का भी दौरा करेगी.


(टीम रंजन)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 13 गो भामाशाहन से कुल मिला के सात हजार तीन सौ अठासी रुपिया (7388/-) के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up