शारदा सिन्हा ने किया रिंकू घोष का सम्मान

by | Jan 9, 2015 | 0 comments

ShardaSinha-RinkuGhosh
भोजपुरी फिल्मों की नंबरवन नायिका रिंकू घोष को हाल ही में पद्मश्री शारदा सिन्हा ने सम्मानित किया. रिंकू घोष को उनके बेहतरीन अभिनय कैरियर के लिये सिनेयात्रा कुमकुम सम्मान से नवाजा गया. यह समारोह बिहार की राजधानी पटना के रविन्द्र भवन में किया गया. रिंकू घोष को इसके पहले भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार और अनेकों अन्य पुरस्कार मिल चुका है.

भोजपुरी सिनेमा की माधुरी दीक्षित कही जाने वाली रिंकू घोष ने कहा कि गैर भोजपुरी भाषी होने के बावजूद भोजपुरी सिनेमा ने उन्हें पहचान दिलायी है. उन्होंने कहा कि मैंने ‘सुहागन बना दे सजना हमार’ से भोजपुरी सिनमा में अपनी शुरूआत की थी. दर्शकों से मुझे बेहद प्यार मिला है और मैं उनकी आभारी हूॅ.

भोजपुरी सिने यात्रा सम्मान 2015 के अवसर पर कुणाल सिंह, शारदा सिन्हा, उदित नारायण झा, दीपा नारायण झा, रिंकू घोष, अक्षरा सिंह, आलोक रंजन, शक्ति कुमार सिंह, विशुद्ध आनंद और सुनील तिवारी समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया.

इस मौके पर बिहार के कला एवं संस्कृति मंत्री तथा जानेमाने गीतकार विनय बिहारी ने कहा कि भोजुपरी को आठवी अनूसूची में लाने के लिये प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार के राजगीर में सिनेमा स्टूडियो की स्थापना की जायेगी. इस दौरान विनय बिहारी ने भोजपुरी गीत गाकर समां बांध दिया. अवार्ड समारोह को अमिताभ पराशर, माही खान और आर्यन ने होस्ट किया.

पदमश्री स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को लता मंगेश्कर सम्मान से अलंकृत किया गया. सम्मानित होने का बाद शारदा सिन्हा ने कहा कि, ‘भोजपुरी सिनेमा में काफी बदलाव आया है. यह सही बात है कि परिवर्तन जरूरी है. अब भोजपुरी सिनेमा में आइटम नंबर का चलन जोरो पर है जो सही नही है. भोजपुरी सिनेमा में संगीत को अधिक महत्व देने की जरूरत है. संगीत ही भोजपुरी सिनेमा की आत्मा होती है.’

शारदा सिन्हा ने कहा कि, ‘भोजपुरी सिनेमा में लोक संगीत सबसे अधिक जरूरी है. हिंदी सिनेमा में भी लोक संगीत का इस्तेमाल किया जाता रहा है. हमें भोजपुरी सिनेमा में संगीत पर ध्यान देने की जरूरत है.’ इस दौरान शारदा सिन्हा ने पहली भोजपुरी फिल्म ‘गंगा मइया तोहे पियरी चढइबो’ का टाइटिल गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

बॉलीवुड के जानेमाने पार्श्र्गायक और पदश्रमी उदित नारायण झा को चित्रगुप्त सम्मान से नवाजा गया. उदित नारायण ने कहा कि जब उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था तब संगीतकार चित्रगुप्त ने उनसे अपनी एक फिल्म के लिये गीत गवाया था. इसके बाद चित्रगुप्त के पुत्र आनंद-मिलिंद ने मुझसे सुपरहिट फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के लिये गीत गवाये. इस मौके पर उदित नारायण ने उसी फिल्म का सुपरहिट गाना ‘पापा कहते है बड़ा नाम करेगा’ गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया.

असीम कुमार सिने यात्रा सम्मान से सम्मानित कुणाल सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान के सिनेमा से भोजपुरी को अलग नही किया जा सकता. भोजपुरी सिनेमा आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है. उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में भोजपुरी सिनेमा में कुछ हद तक अश्लीलता आयी है. मैं कभी इस तरह के सिनेमा में काम नही करना चाहता हूँ.


(शशिकांत सिंह)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up