निसार खान कहेंगे हर हर महादेव

by | Oct 23, 2015 | 0 comments

shivrakchhak
भोजपुरी फिल्मो के जाने माने निर्देशक दिनेश यादव और निर्माता रमाशंकर प्रजापति की नयी भोजपुरी फिल्म ‘शिवरक्षक’ के नायक निसार खान को इस फिल्म में इस्तेमाल किया गया ‘हर हर महादेव’ आजकल इतना प्यारा लग रहा है कि वे हर हर महादेव के दिवाने हो गये हैं और कहते हैं शिव की पूजा करने के बाद उनमें शूटिंग के दौरान गजब की उर्जा आ जाती थी.

इस फिल्म का फस्ट लुक पिछले दिनो जारी किया गया जिसमें फिल्म का नायक निसार खान एक बड़ा शिवलिंग उठाये हुये नजर आता है. निसार खान ने बाकायदे इस फिल्म में एक शिवभक्त की भूमिका निभायी है. उन्होने शिव तांडव भी किया है.

जल्द ही यह फिल्म प्रदर्शित होने वाली हैं. इसे बाहुबली का भोजपुरी वर्जन बताने पर निसार खान कहते हैं नहीं बिल्कुल नहीं और ना ही हम बाहुबली जैसी फिल्म के पास भी जा सकते हैं.

रामाजी फिल्म क्रियेशन्स प्रस्तुत इस भोजपुरी फिल्म में अभिनेता निसार खान को लांच किया जा रहा है जबकि निसार खान की नायिका हैं जानी मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी और साथ में हैं सुपरस्टार खलनायक संजय पांडे, अनुप अरोड़ा, दिलीप सिन्हा, सीमा सिंह, अयाज खान, किरण पांडे, दिनेश यादव, रश्मी शर्मा, अरविन्द तिवारी, अपर्णा, सरीन और अनारा गुप्ता.

फिल्म की कथा पटकथा और संवाद खुद दिनेश यादव ने तैयार किया जबकि नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, रिक्की गुप्ता,कैमरा मैन फिरोज खान है. फिल्म के गीत लिखा है प्यारे लाल यादव कवि, अरविन्द तिवारी और आजाद सिंह ने जबकि संगीत दिया हैं अविनाश झा घूुंघरू ने . मारधाड़ निर्देशक बाजी राव, संपादक गुरजंत सिंह और फिल्म के प्रचारक हैं शशिकांत सिंह और कला निर्देशक हैं अवधेश राय. इस फिल्म को लेकर रमाशंकर प्रजापति भी काफी उत्साह में हैं और वे कहते हैं निश्चित ही उनकी फिल्म शिवरक्षक दर्शकों को खूब पसंद आयेगी. इस फिल्म में मनोरंजन का पूरा मसाला रखा गया है जो दर्शकों को खुब पसंद आयेगा. इसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है ऐसा दावा निर्देशक दिनेश यादव और निसार खान का है.


(शशिकांत सिंह)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up