मिस कलकत्ता संचिता बनर्जी’ कर रही हैं ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ से डेब्यू

by | May 7, 2017 | 0 comments


भोजपुरी फिल्म जगत में एक तरफ जहाँ यूपी और बिहार की खूबसूरत अदाकाराओं ने अपने हुश्न-अदा और अभिनय के जलवे से भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में खास योगदान दिया है, वहीं कलकत्ता की खूबसूरत बाला ने भी भोजपुरी फिल्म जगत में काफी अच्छा योगदान दिया है. जी हाँ, हम एक ऐसी ही खूबसूरत अदाकारा की बात कर रहे हैं, जिनकी अभी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है. फिल्म के ट्रेलर को देख ही दर्शको में उनके लिए उत्साह और बढ़ गया है.
हम बात कर रहे है अभिनेत्री संचिता बनर्जी की, जो फिल्म ’निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ से भोजपुरी फिल्म जगत में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ लॉन्च हो रही हैं. मॉडलिंग और कई विज्ञापन फिल्मों व हिन्दी फिल्म में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी संचिता फिल्म ’निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ से भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण कर रही हैं. रुपहले परदे पर उन्हें देखने की भोजपुरी सिनेप्रेमियों में गजब का उत्साह बना हुआ है.
सवाल के जवाब में संचिता ने बताया कि ’यह मेरी पहली भोजपुरी फिल्म है लेकिन शूटिंग के दौरान मुझे ऐसा बिलकुल महसूस नहीं हुआ कि मैं उन लोगो के साथ पहली बार वर्क कर रही हूँ. निरहुआ जी, आम्रपाली जी, संजय पाण्डेय जी सहित सभी ने मुझे शूटिंग के दौरान काफी सहयोग दिया. ’निरहुआ हिन्दुस्तानी’ के पहले पार्ट को दर्शको ने बहुत पसंद किया है और मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को यह ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ भी बहुत पसंद आएगी. फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर और निर्माता राहुल खान ने बहुत अच्छी फिल्म का निर्माण किया है.
उल्लेखनीय है कि निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत, राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ भव्य पैमाने पर 12 मई से बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शित की जायेगी. भोजपुरी सिनेमा की कायापलट करने वाली सुपर डुपर हिट सिल्वर जुबली फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी’ और ’निरहुआ रिक्शावाला 2’ का निर्माण करने वाले फिल्म निर्माता राहुल खान तीसरी फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ लेकर आ रहे हैं. यह उनकी भोजपुरी सिनेमा में हैट्रिक फिल्म है. कथा मंजुल ठाकुर तथा संवाद अरविन्द तिवारी व गौतम सिन्हा का है.
इस फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और नवोदित अदाकारा संचिता बनर्जी की रोमांटिक जोड़ी है, जो दर्शकों के लिए सरप्राईज पैक्ड है. साथ ही आम्रपाली दूबे अपने चिरपरिचित अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली हैं.


(रामचन्द्र यादव)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up