भोजपुरी कलाकार संघ ने अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा का पोस्‍टर जलाया

by | Jan 29, 2018 | 0 comments

अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने भोजपुरी भाषा का किया था अपमान

पटना। भोजपुरी कलाकार संघ ने आज पटना के कारगिल चौक पर स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर फेम अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा का पोस्‍टर फूंक कर विरोध दर्ज कराया। सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने पिछले दिनों एक रियालिटी शो के दौरान भोजपुरी भाषा का अपमान किया था और इसे टॉयलेट जैसी वाला बताया था। इस पर भोजपुरी कलाकार संघ ने गीताकार पवन पांडेय के नेतृत्‍व में कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि किसी को भी भोजपुरी या किसी अन्‍य भाषा को नीचा दिखाने का अधिकार नहीं है। सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने ऐसा कर भोजपुरिया स्‍वाभिमान को ठेंस पहुंचाया है, इसके लिए वे पूरे भोजपुरी समाज से सार्वजनिक मंच से माफी मांगे। वरना हम भोजपुरी भाषी क्षेत्रों में उनकी हर फिल्‍म का विरोध करेंगे और फिल्‍म रिलीज नहीं होने देंगे।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने सलमान खान के बहुचर्चित टीवी शो में अपनी फिल्‍म के प्रमोशन को पहुंचे थे, जहां सलमान ने उन्‍हें भोजपुरी गाने पर डांस करने को कहा था। जिसके बाद सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने भोजपुरी को टॉयलट फीलिंग वाला कहा था। उस समय मंच पर मौजूद बिहार के अभिनेता मनोज वाजपेयी भी थे, जिन्‍होंने सिद्धार्थ मल्‍होत्रा द्वारा भोजपुरी को नीचा दिखाये जाने पर भी विरोध नहीं जताया। इस पर भी भोजपुरी कलाकार संघ विक्‍की पांडेय और अशोक यादव ने कहा कि मनोज वाजपेयी अपनी मातृभाषा को अपमानित होते देखते रहे। यह बहु शर्मनाक है। उन्‍हें इस पर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा को टोकना चाहिए था। लेकिन उन्‍होंने ऐसा नहीं किया। इसलिए मनोज वाजपेयी भी भोजपुरिया समाज के गुनहगार हैं। उन्‍हें माफी भी मांगनी चाहिए। इससे पहले विरोध प्रदर्शन के दौरान मुन्‍ना पांडेय, अरूण लाल यादव, गोलू विश्‍वास, राहुल यादव, बिट्टू सिंह, राणा भाई और खान ने सिद्धार्थ मल्‍होत्रा का पोस्‍टर जलाया।
<hr />(शशिकांत सिंह)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up