होली पर विशाल सिंह की गदर-2

by | Feb 25, 2018 | 0 comments

भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में एक्शन किंग के नाम से मशहुर स्टार विशाल सिंह की पिछली फिल्म लेआईब दुलहनिया पाकिस्तान से को दर्शकों ने खुब पसंद किया था । अब विशाल सिंह की नयी फिल्म का नाम है गदर २ जो होली पर बिहार सहित देश के दुसरे हिस्सो में प्रर्दशित होगी। गदर 2 पहले 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी मगर इसे सेंसर बोर्ड ने सार्टिफिकेट देने से मना कर दिया। बाद में इस फिल्म को रिवाईंजिंग कमेटी में लेजाया गया जहां रिवाईंजिंग कमेटी ने इस फिल्म को देखा और इसे प्रर्दशन की अनुमति मिली।
एक्शन स्टार विशाल सिंह के रियल एक्शन की तारीफ पुरी भोजपुरी इंडस्ट्रीज करती है। विशाल सिंह की खाश बात यह है कि वे बिना किसी केबल या वायर के जबरदस्त स्टंट करते हैं और स्टंट करते समय हवा में खुब उड़ान भरकर खलनायकों के दांत खट्टे कर देते हैं। गदर 2 फिल्म में विशाल सिंह , माहीखान , सनी सिंह और श्रेया की मुख्य भूमिका है । इस फिल्म को रमाकांत प्रसाद ने निर्देशित किया है । इस फिल्म गदर २ को लेकर विशाल सिंह काफी उत्साहित हैं । वे कहते हैं मुझे जब निर्देशक रमाकांत प्रसाद ने गदर २ में मुख्य नायक बनाया तो मैं चौैक गया। इस फिल्म को लेकर रमाकांत प्रसाद भी काफी उत्साहित हैं वे कहते हैं विशाल सिर्फ एक्शन ही नहीं करते बल्की आप उनसे डांस और कामेडी भी जबरदस्त रुप से करा सकते हैं। फिलहाल पुरी भोजपुरी इंडस्ट्रीज की नजर विशाल सिंह की गदर २ पर लगी है जो होली पर रिलीज हो रही है। भोजपुरी फिल्‍म ‘हथियार’ से अपनी फिल्‍मी करियर की शुरूआत करने वाले युवा अभिनेता विशाल सिंह ने कहा कि मुझे एक्‍शन करना बचपन से ही पसंद है। एक्शन मैं बचपन से ही करता-सीखता रहा हूं, इसलिए यह तो मेरे लिए एक खेल है। मैं हमेशा कुछ नया और अलग करने की कोशिश करता हूं।
उन्‍होंने कहा कि ‘गदर -2’ कार्मशियल फिल्म है, जिसमें अंडर करेंट और रिवेंज देखने को मिलेगा। फिल्म में मनोरंजन का पूरा फार्मुला है। रमाकांत प्रसाद इंडस्‍ट्री के एक ऐसे निर्देशक हैं, जो भोजपुरी दर्शकों की नब्ज पकड़ना जानते हैं। उनके साथ साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा । ‘गदर -2’ लोगों को खूब पसंद आयेगी। वहीं, फिल्‍म बॉर्डर की शूटिंग इन दिनों चल रही है, जिसमें वे दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ नजर आयेंगे।


(शशिकांत सिंह)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up