तेरी आँखों में वो जादू है – फिल्म से सुदीप पाण्डेय की धमाकेदार वापसी

by | Jun 26, 2021 | 0 comments

भोजपुरिया दरोगा, बैरी बलम, क़ुर्बानी जैसी कई भोजपुरी फिल्मों से दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा जाने वाले भारतीय फिल्म अभिनेता / निर्माता सुदीप पांडेय एक बार फिर से जल्द धमाकेदार एंट्री को तैयार हैं। इस बार वे निर्माता जितेश दुबे और निर्देशक अजय कुमार की फ़िल्म ‘तेरी आँखों में वो जादू है’ में नज़र आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ विनय आनंद, रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े, गुंजन पंत और प्रिंस सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में होंगे.

वैसे तो सुदीप की इस फ़िल्म पर सबों को नज़र होगी, लेकिन सुदीप इस फ़िल्म के प्रति काफी उत्साहित हैं. बिहार के गया जिला से ताल्लुक रखने वाले सुदीप कहते हैं कि मैंने हर प्रोजेक्ट की शुरुआत नए सिरे से की है, इसलिए यह फ़िल्म मेरे लिए खास है. थोड़ा वक्त लगा, लेकिन भोजपुरी सिनेमा मेरी जान है. इसमें काम करके गौरव महसूस होता है। भोजपुरी के दर्शक भी बहुत प्यारे हैं, इसलिए उनके लिए काम करने में हर बार मज़ा आता है.

सुदीप यूं तो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वे इस प्रोफेशन में कई कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं. वे अमेरिका में भी काम कर चुके हैं, लेकिन उनका मन अदाकारी की और झुकाव रखता था. सो अमेरिका से अच्छी खासी नौकरी छोड़ कर वे भोजपुरी सिनेमा की ओर आये और उसके बाद लगातार एक से बढ़ कर एक फिल्में – भोजपुरिया दरोगा, भोजपुरिया भईया, शराबी, बगावत, मसीहा बाबू, पारो, सौतन, नथुनिया पे गोली मारे, पलटवार, बैरी बलम, हम हई धर्मयोद्धा, हम हई धरती के बेटा, क़ुरबानी, जीना सिर्फ तेरे लिए और सनी बाबा रखिए लाज हमार से धूम मचा दिया.

इसके अलावा उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म ”बी फॉर विक्टर” भी की जहां उनके अभिनय को लोगो ने बहुत पसंद किया गया. अब वे एक बार फिर से नई तैयारियों के साथ फ़िल्म ‘तेरी आँखों में वो जादू है’ से अपना जादू चलाने आ रहे हैं जिस की शूटिंग जुलाई में की जाएगी.

(- हंगामा मीडिया)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up