आम्रपाली दुबे हुई कोरनटाइन तो निरहुआ ने रचा ली अक्षरा से शादी

by | Apr 12, 2021 | 0 comments


भोजपुरी के जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह ने शादी कर ली. निरहुआ ने ये शादी तब की, जब आम्रपाली दुबे को कोराना हो गया और वे कोरोनटाइन हो गई हैं. निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी में सबसे आदर्श जोड़ी मानी जाती है. ऐसे में निरहुआ का अक्षरा के साथ शादी की बात पूरे इंडस्‍ट्री में आग की तरह फैल गई. इतना ही नहीं, उनके वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं.

निरहुआ और अक्षरा की शादी वाकई चौकाने वाली है, लेकिन ये पूरा माजरा फिल्‍म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ के सेट का है. जहां निरहुआ और अक्षरा एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं और सात फेरे भी ले रहे हैं. हालांकि एक वीडियो में निरहुआ शर्मा भी रहे हैं. लेकिन बात जब फिल्‍म की हो तो कलाकारों को स्‍क्रीन के लिए शादी भी करनी पड़ती है. यही निरहुआ और अक्षरा ने किया.

इसको लेकर निरहुआ ने कहा कि फिल्‍म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ एक पारिवारिक सिनेमा है. इसमें शादी – संस्‍कार के साथ भरपूर मनोरंजन दर्शकों को मिलने वाला है. इसमें एक सिक्‍वेंस अक्षरा सिंह के साथ हमारी शादी का है, जिसको हमने बखूब शूट किया है. उम्‍मीद है यह‍ दृश्‍य दर्शकों को पसंद आयेगी और फिल्‍म को भी दर्शक पूरा इंजॉय करेंगे. इस फिल्‍म की कहानी और गाने भी बेहद शानदार हैं. अक्षरा के साथ यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी फिल्‍म होगी.

बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइबेट ली0 के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा,सह निर्माता अनिता शर्मा व पदम सिंह है. जबकि निर्देशक है पराग पाटिल.

(टीम रंजन)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up