पवन सिंह की फ़िल्म ‘वतन’, लंदन में पूरी हुई शूटिंग

by | May 1, 2021 | 0 comments


पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फ़िल्म “वतन” बनकर तैयार है. इस फ़िल्म की शूटिंग लंदन के मनोरम लोकेशनो में की गई है. जिसमें पवन सिंह के साथ सपना गिल मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं. फ़िल्म में संजय महानन्द, अनन्या, दीपक सिन्हा, पदम् सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं. फ़िल्म की खास बात यह है कि इसकी शूटिंग सात समुंदर पार लंदन के कैम्ब्रिज, विंड्सर पैलेश, लंदन आइलैंड ब्रिज जैसे जगहों पर हुई है, जहां पहुंचना ये बताता है कि पवन सिंह की फिल्में अब महंगे लोकेशन पर भी हो रही है और दर्शक इसे पसन्द भी कर रहे हैं.

विशुद्ध देश प्रेम से ओत प्रोत इस फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा और शिवांशु पांडेय हैं. इसका निर्माण यशी फिल्म्स, जुबेवा एंटरटेनमेंट और लंदन की कंपनी डायनमिक पिक्चर्स लि. ने किया है. फ़िल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं. म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं. डीओपी वासु जी हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा -सर्वेश कश्यप हैं.

फ़िल्म को लेकर अभय सिन्हा ने कहा कि ‘वतन’ देश को समर्पित एक बेहतरीन फ़िल्म है. इस फ़िल्म के जरिये परदेश में रह रहे भोजपुरी लोगों की देशभक्ति के साथ – साथ अपने वतन से इमोशन को दिखाया जाएगा. उन्होंने बताया कि हमने हमेशा भोजपुरी सिनेमा में नया और दर्शकों को पसन्द आये, ऐसे क्रिएटिव इनिशिएटिव लिए हैं. दर्शकों ने उसे दिल से स्वीकार किया है. मुझे उम्मीद है दर्शकों को यह फ़िल्म जरूर पसंद आएगी.

वहीं, पवन सिंह ने कहा कि लंदन में भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग कभी कल्पना हुआ करती थी, लेकिन आज यशी फिल्म्स और अभय सिन्हा की वजह से ये संभव हुआ. ये हमेशा संजीदा और क्रिएटीव सब्जेक्ट पर फ़िल्म बनाते हैं, जिसका तरीका बेहद अलग और नायाब होता है. इसलिए हम सभी मिलकर एक बेहतर फ़िल्म दर्शकों के पास लेकर आते हैं, जिसे खूब पसन्द भी किया जाता है. पवन ने कहा कि यह फ़िल्म बेहद खास है, इसलिए देखिएगा जरूर.

(- टीम रंजन)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up