प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित की भोजपुरी फ़िल्म ‘भारत माता की जय’ का मुहूर्त सम्पन्न

by | May 31, 2022 | 0 comments


फ़िल्म ‘भारत माता की जय’ में सुभाष चन्द्र बोस के किरदार में नज़र आएंगे प्रिंस सिंह राजपूत.

स्वाधीनता आंदोलन के लीजेंड नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को लेकर पहली बार भोजपुरी फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है. इस फ़िल्म का नाम है – भारत माता की जय. इस फ़िल्म का भव्य मुहूर्त पिछले दिनो मुंबई में सम्पन्न हो गया. इस मौके पर फ़िल्म में नेता जी के किरदार में नज़र आने वाले प्रिंस सिंह राजपूत, अभिनेत्री पायस पंडित, निर्माता सतीश पोद्दार, निर्देशक सुजीत कुमार सिंह व फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने लोग उपस्थित रहे. जहां सबों ने फ़िल्म के कॉन्सेप्ट की सराहना की.

अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत ने कहा कि यह फ़िल्म मेरे लिए बेहद अहम है. भोजपुरी में पहली बार इतिहास को लेकर कोई फ़िल्म बन रही है, जिसमें मेरा किरदार शानदार है. हम फ़िल्म में पूरा दम लगाने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म के माध्यम से हमारे देशभक्ति के आदर्शों को दिखाने की कोशिश होगी. इसके लिए हम खूब मेहनत कर रहे हैं. हमारी फ़िल्म की शूटिंग यूपी में होगी.

वहीं, अभिनेत्री पायस पंडित ने कहा कि भारत माता हम सभी देशवासियों का गुरुर है. भारत माता के लिए महिलाएं भी जागरूक हैं. फ़िल्म ‘भारत माता की जय’ देशभक्ति से ओतप्रोत होने वाली फिल्म है, जो देश के हर लोगों को देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म से जुड़कर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं.

आपको बता दें कि एम एस ब्राइट सन प्रस्तुत फ़िल्म ‘भारत माता की जय’ के निर्माता सतीश पोद्दार हैं. निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं. पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं. संगीतकार मधुकर आनंद. डीओपी प्रमोद पांडेय, तथा लेखक एस के चौहान हैं. फ़िल्म का संगीत देशभक्ति वाला होगा, जो लोगों के रोंगटे खड़े कर देंगे. एक्शन प्रदीप खड़का का होगा.
(भोजपुरी तड़का)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up