पवन सिंह से मिलने उमड़ पड़ी हज़ारों फैन्स की भीड़, रोकी गई शूटिंग

by | Oct 13, 2016 | 0 comments

pawansingh-with-a-fan
जैसे फैन्स के लिए सुपर स्टार बहुत मायने रखते हैं। वैसे ही सुपर स्टार के लिए भी उनके अपने फैन्स काफी मायने रखते हैं। सुपर स्टार यह कहने से कभी नहीं चूकते हैं कि वे आज जो कुछ भी हैं अपने फैन्स यानि प्रशंसकों की वजह से ही हैं। इसका जीता जागता मिशाल पेश किया भोजपुरी गायकी के सिरमौर्य व यंग्रीयंग मैन, सुपर स्टार पवन सिंह ने मुंबई के नाला सोपारा में। हुआ कुछ यूं कि पवन सिंह अपनी भोजपुरी फिल्म ‘लुटेरे’ की शूटिंग के लिये पूरी फिल्म यूनिट के साथ नाला सोपारा पहुंचे हुए थे। वहाँ पवन सिंह की पहुंचने की खबर कानों-कानों उनके फैन्स तक पहुंच गयी। धीरे-धीरे अपने चहेते स्टार पवन सिंह से मिलने तथा उनकी एक झलक पाने के लिए वहां पर स्थानीय फैन्स की संख्या बढ़ने लगी। बच्चे-जवान-बूढ़ों के साथ महिलायें भी लुटेरे की सेट पर पहुंच गयीं। सभी ने प्रोडक्शन के अधिकारियों से पवन सिंह से मिलने की इच्छा जाहिर की। प्रशंसकों की तादात इतनी थी कि प्रोडक्शन अधिकारियों से संभले नहीं संभल पा रही थी। अपने प्रशंसकों के दिल में अपने प्रति इतना ज्यादा प्यार और स्नेह देखकर पवन सिंह ने फैसला लिया कि आज के दिन वे शूटिंग नहीं करेंगे बल्कि अपने फैन्स के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे। उनकी बात निर्माता-निर्देशक ने मानकर तत्काल प्रभाव से नाला सोपारा में हो रहे शूटिंग को रोक दिया। पवन सिंह ने अपने फैन्स के साथ सुखद क्षण का आनंद लेते हुए उनके साथ सेल्फी खिंचवाये। सभी प्रशंसक अपने चहेते स्टार को अपने बीच पाकर प्रफुल्लित दिखाई दिये। प्रशंसकों ने अपने चहेते सुपरस्टार से आॅटोग्राफ भी लिया। पवन सिंह ने यह साबित कर दिया कि उनके लिये उनके फैन्स से बहुत मायने रखते हैं। मुंबई के नाला सोपारा में सुपरस्टार और फैन्स के बीच के अनोखे रिश्ते की झलक को देखने को मिली।
पवन सिंह कहते हैं कि फैन्स हैं तभी हम स्टार हैं। मैं अपने चाहने वाले श्रोता, दर्शकों का तहेदिल से शुक्रगुजार हूँ। आज मै जो कुछ भी आप सभी की बदौलत हूँ। आप सब हमेशा ऐसे ही अपना प्यार, दुलार व आर्शीवाद बनाये रखिये।
बताते चलें कि मिथिला टाॅकीज के बैनर से बन रही भोजपुरी फिल्म ‘लुटेरे’ के निर्माता मनोज कुमार चौधरी व निर्देशक राजू हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में यंग्रीयंग मैन पवन सिंह के साथ यश कुमार, गौरव झा, अक्षरा सिंह, पूनम दूबे, ऋतू सिंह तथा अवधेश मिश्रा आदि की मौजूदगी है।


(उदय भगत & रामचन्द्र यादव)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 13 गो भामाशाहन से कुल मिला के सात हजार तीन सौ अठासी रुपिया (7388/-) के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up