भोजपुरी फिल्म ’गजब क प्यार’ की शूटिंग समाप्त

by | Feb 12, 2017 | 0 comments


विश्वकेतु इंटरटेनमेन्ट प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ’गजब क प्यार’ की शूटिंग समाप्त हो गई है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर, आजमगढ़, लखनऊ, मुंबई के रमणीय स्थलों पर की गई है। यह फिल्म दर्शकों के मनोरंजन के साथ समाज को संदेश भी देगी। घरों में आपसी विवाद, किसी बात पर घरेलू झगड़े व अलगाव, टूटता प्यार आदि जो रोजमर्रा की जिंदगी में होता रहता है, उन्हीं सबको एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जा रहा है। इसीलिए इस फिल्म नाम ’गजब क प्यार’ रखा गया है। उम्मीद है सिनेप्रेमियों को यह फिल्म खूब पसंद आने वाली हैं। उन्हें मनोरंजन के साथ साथ सन्देश व सीख भी मिलेगा। इस फिल्म के निर्माता विनोद मौर्या, सौरभ गुप्ता हैं तथा निर्देशक रजनीश चौधरी हैं। लेखक विनोद मौर्या, संगीतकार अजय कुमार वर्मा, गीतकार चितबहाल अनजाना व अनीस जहाँ अनीस हैं। छायांकन बबलू राजभर, नृत्य सागर दास व सर्फराज, मारधाड़ सतीश मास्टर साउथ का है। मुख्य भूमिका में विनोद मौर्या, सौरभ गुप्ता, तृप्ति राजपूत, हर्षिता, नजर अब्बास, इला पांडेय, चंद्रकान्त यादव, दामिनी, नीलम पाण्डेय अवकाश यादव, सुनील चौ धरी, अखिलेश यादव, आशीष सिंह राजपूत, मनोज मौर्या तथा पप्पू यादव हैं। बाल कलाकार विवेक मौर्या, शिवम मौर्या हैं।
उल्लेखनीय है कि ग्राम ठेकमा – इरनी, तहसील लालगंज, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी विनोद मौर्या फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पहली बार कदम रखे हैं। इस फिल्म के जरिये वे बतौर निर्माता एवं अभिनेता अपना फिल्मी करियर का शुभारम्भ किये हैं। उनके साथ में दिल्ली के रहने वाले सौरभ गुप्ता हैं। वे भी इस फिल्म से बतौर निर्माता व अभिनेता अपना फिल्मी सफर शुरू किये हैं। यह तो इन दोनों निर्माता की सिर्फ शुरुआत है, इसके अलावा और भी कई फिल्मों का निर्माण करते रहेंगे।


(रामचन्द्र यादव)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 13 गो भामाशाहन से कुल मिला के सात हजार तीन सौ अठासी रुपिया (7388/-) के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up