मनोज तिवारी का मलेशिया में हुआ सम्मान

by | Sep 15, 2014 | 0 comments

ManojTiwari-Malaysiaमनोज तिवारी ने किया उत्तर और पूरब भारत का प्रतिनिधित्व

मलेशिया में भी लोगो को दिवाना बना गये मनोज तिवारी

भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार और उत्तर पूर्व दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (एसआईआईएम) के खास मेहमान बने। १२ और १३ सितंबर को आयोजित इस समारोह में मनोज तिवारी उत्तर पूर्व भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

मनोज तिवारी का इस अवसर पर सम्मान भी किया गया और मनोज तिवारी ने भी हिन्दी सितारों, दक्षिण भारत के सितारों की मौजूदगी में अवार्ड दिए। इस समारोह में मनोज तिवारी के साथ साथ अभिनेता चिरंजिवी, निर्माता बोनी कपूर, अभिनेत्री श्रीदेवी, कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार, नील नितीन मुकेश, असीन, श्रेया शरण, नीतू चंद्रा, हुमा कुरेशी और आफताब शिवदासानी सहित अविका गौर ने भी समा बांधा।

मनोज तिवारी ने जब माईक पकड़ा और लोगो की फरमाईश पर गाना शुरु किया तो मलेशिया में भी भारतीयों का सिर गर्व उंचा कर बैठे अपने गाने के जरिये। मनोज तिवारी उसे ना भुलने वाला स्मरण बताते हुये कहते हेैं कि 13 की शाम मैं उसमे उत्तर, पूरब भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा था।मुझे सम्मानित होना था साथ ही अवार्ड भी देना था। मैं एक अवार्ड देने के लिए बुलाया गया तब तक सब सामान्य था। अवार्ड देने के बाद कुछ बोलने के आग्रह पर सामान्य संबोधन के बाद मैंने जैसे ही ये पंक्तियाँ गुन्गुनायीं “जहाँ गंगा यमुना कृष्ण और कावेरी गाती जाएँ… जहाँ उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम तक अमृत बर्षाएं.. जहाँ राग रंग और उत्सव का नित नित लगता है फेरा.. वो भारत देश है मेरा वो भारत देश है मेरा” पूरा सभागार भारत गौरव् से झूम उठा। चिरंजीवी भाई ने गले लगाया।

मनोज तिवारी कहते हैं, “सारे सभागार का भाव मेरे लिए अद्भुत रूप से बदल चुका था। पिछले 8 घंटे से साथ चल रहे मेरे दोस्त भी मुझे गौरव भाव से देख रहे थे।” अनजान लोग भी मनोज तिवारी को बधाईयाँ देकर जा रहे थे। कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार, अभिनेत्री असिन अभिनेता नील नितिन मुकेश, साकिब, साबिर, अभिनेत्री हुमा खान, नीतू चंद्रा, विष्णु, विजय मंधानी, मूर्ति सब ने दिल से मनोज तिवारी को विश किया। अवार्ड के बाद वाली पार्टी में भी इसी गीत और उस माहौल की चर्चा रही। क्या तमिल क्या मलयाली क्या कन्नडा क्या तेलुगु, सब के दिलों में छा गया वो पल। आंखे भी भींगी राष्ट्रभाव से। और यह अचानक हो गया था। लगभग हर सेलेब्रिटी ने मनोज तिवारी को आ आ कर शुभेच्छा दी।

मनोज तिवारी बताते हैं भारत का नॉन हिंदी अवार्ड और हिंदी का देशभक्ति गीत का जादू कल देखा मैंने– क्युकी भले देश से दूर बसे हैं ये लोग ,पर दिल में तो भारत देश ही सजाये बैठे हैं। कभी नहीं भूलेगी ये मलेशिया की ये शाम।

वैसे आपको बतादें कि इस इवेंट के दूसरे दिन भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने शिरकत की। इवेंट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स फैन्स का आकर्षण का केंद्र बने रहे। अभिनेत्री श्रीदेवी दूसरे दिन भी पति बोनी कपूर के साथ यहां पहुंची। इसके अलावा श्रेया सरन, असिन, अमाला पॉल भी इस इवेंट में शामिल हुई हैं। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भाई साकिब सलीम के साथ अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुई हैं। इवेंट में असिन अपने फैन्स के साथ सेल्फी खिंचवाती हुई नजर आईं। वहीं अपनी ड्रेस के चलते नीतू चंद्रा भी चर्चाओं में रही।

चेयरमैन विष्णु इंदौरी ने अवॉर्ड सेरेमनी के लिए मलेशिया को चुना है। उन्होंने बताया, “भारतीय फिल्में यहां काफी पॉपुलर हैं, इसलिए हमने अवॉर्ड सेरेमनी के लिए मलेशिया को चुना है।” इस अवॉर्ड फंक्शन का समापन हो गया है।


(शशिकांत सिंह)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 13 गो भामाशाहन से कुल मिला के सात हजार तीन सौ अठासी रुपिया (7388/-) के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up