मणिकांत आशा प्रोडक्शन्स के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म प्रेम की पढ़ाई का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्ण कर लिया गया है। फिल्म के रिलीज की सारी तैयारियाँ जोर शोर से की जा रही है। फिल्म के निर्माता रितेश कुमार हैं, जिन्होंने स्वस्थ मनोरंजनपूर्ण सपारिवारिक फिल्म का निर्माण किया है। यह फ़िल्म एक्शन, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर पूरे परिवार के साथ देखने लायक फिल्म बनी है। इस फ़िल्म का डांस रैप स्टाइल में है, जो दर्शकों को खूब पसंद आयेगा। फिल्म में नेचुरल स्टंट किया गया है। बिना केबल के फाईट सीन किया है, जो दर्शकों को बहुत रोमांचित करेगा। लेखक धर्मेन्द्र मन्नु हैं, जिन्होंने उम्दा और चुटीले संवाद लिखे हैं। गीतकार मोहम्मद अली शेर के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार मोनू ने। नृत्य अभिवेश कुमार शक्ति सर, मनीष चौधरी, मारधाड़ अमित गिरी, मुमताज़ आलम का है। फिल्म के मुख्य कलाकार ऋतु राज़, निशा सिंह, स्वांगी गिरी, मंजू राम , राज राजेन्द्र चौहान, ललित नारायण यादव, राजेन्द्र पासवान, सुनील बाबू , शयन कुमार, मोहम्मद मोसीन खान आदि हैं।
(रामचन्द्र यादव)
0 Comments