फिल्‍म ‘या अली बजरंगबली’ में नजर आयेंगे राज प्रेमी

by | Aug 4, 2018 | 0 comments


भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में बतौर खलनायक अपनी पहचान बनाने वाले राज प्रेमी अब प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू की आने वाली फिल्‍म ‘या अली बजरंगबली’ में नजर आयेंगे। इस फिल्‍म के निर्माता दिलीप जायसवाल और अनवर वीरानी हैं और फिल्‍म का निर्देशन रफीक लतीफ शेख ने किया है। इसमें एक बार फिर से राज प्रेमी अपने चिर परिचित विलेन के अंदाज में नजर आयेंगे। इस बारे में उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म काफी अच्‍छी है और इसमें मेरी भूमिका शानदार है। अब तक मैंने जितनी फिल्‍में की हैं, उन सब से अलग मैं ‘या अली बजरंगबली’ में नजर आउंगा। इसमें चिंटू पांडेय मेन लीड में हैं। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया।
उन्‍होंने बताया कि वे अब तक दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ ‘दूल्‍हे राजा’, पवन सिंह के साथ ‘योद्धा’, ‘चाइलेंज’ व ‘ सईया सुपरस्‍टार’ और खेसारीलाल यादव के साथ ‘तेरे नाम’, ‘छपरा एक्‍सप्रेस’ व ‘लतखोर’ किया है। चिंटू पांडेय के साथ भी मैं एक फिल्‍म करने जा रहा हूं, जिसका नाम ‘लैला मजनू’ हैं। इसके अलावे भी मैंने कई फिलमें की हैं। फिलहाल मैं चिंटू के साथ अभी ‘या अली बजरंगबली’ कर रहा हूं, जिसकी कहानी भारत की गंगा – जमुनी तहजीब पर आधारित है। इसमें लव, इमोशन, रोमांस और एक्‍शन भी है, जो फिल्‍म को काफी इंटरटेंनिंग बनाता है। गाने भी काफी प्‍यारे हैं।
गौरतलब है कि ‘या अली बजरंग बली’ में प्रदीप पांडेय चिंटू, मणि भट्टाचार्य, काजल यादव के अलावा मनोज टाइगर,शकीला मजीद,शिखा बत्रा,आयुषी तिवारी, जफर खन, राज प्रेमी,शुशील सिंह ,प्रकास जैस,हितेन मेहता ,ऋतू पांडेय,कमलाकांत मिश्रा ,करण पांडेय ,राजेश तोमर,प्रिया पांडेय ,सोनिया मिश्रा ,चांदनी चोपड़ा और मंटू लाल मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म के खूबसूरत गानों को लिखा है आजाद सिंह ने और संगीत दिया है मधुकर आनंद ने। फिल्‍म में कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी, एडिटर जीतु सिंह, वीएफएक्‍स अभिषेक श्रीवास्‍तव, फाइट मल्लेश, छायांकन रज़ाक और आसिफ, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राजेश सिंह हैं।


(हंगामा मीडिया)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up