मिसाल कायम कर कॉमिक हीरो ने मनाया सफलता का जश्न

by | Nov 26, 2017 | 0 comments

12वें भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में कीर्तिमान स्थापित कर भोजपुरी सिने इतिहास के पन्नो में सफलता पूर्वक नया अध्याय जोड़ चुकी कॉमिक हीरो ग्रुप ने मुंबई के एक क्लब में 12वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड में अपनी सफलता और एकजुटता का जश्न मनाया।

इस पार्टी का आयोजन बतासा चाचा उपनाम से फेमस मनोज टाईगर के नेतृत्व में पूरे कॉमिक हीरो ने किया था। अवार्ड शो की तैयारी में कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता व सराहना की ख़ुशी को आपस में मिलजुलकर मनाना बहुत ही सुखद अनुभूति है। यही एक बहाना है जब सभी हास्य कलाकार एक साथ हर्षपूर्ण क्षणों को हँसी-खुशी पूरी टीम व अतिथियों के बीच बिताते है, जिसके आनंद की कोई चरम सीमा नहीं है। इस सक्सेस पार्टी में कॉमिक हीरो ग्रुप में मनोज टाईगर, सूर्या दूबे, रोहित सिंह मटरू, रीतू पांडेय, रोजा उस्मानी, के के गोस्वामी, गिरीश शर्मा, महेश आचार्य, अनूप लोटा, संजय महानंद, धामा स्वीटी सिंह, आलोक सिंह, अंजली सिंह, सुशील बाबा, दिलीप दूबे के अलावा भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक अध्यक्ष विनोद गुप्ता तथा फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव मौजूद थे। इस खुशमय माहौल में आयोजक विनोद गुप्ता ने 12वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड का सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया और उन्हीं के कर कमलों से कॉमिक हीरो का शैशव केक काटा गया, जिससे खुशहाली के पलों में चार चाँद लग गये।

उल्लेखनीय है कि कॉमिक हीरो में सबसे बड़ी खासियत यह है कि लेडी कॉमेडियन भी हीरो हैं। यह समानता समाज और इतिहास को बहुत बड़ा सन्देश देती है। 12वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड में कॉमिक हीरो ने अनोखा रंग जमाकर ऐतिहासिक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसकी फिल्म जगत के गलियारे जोर शोर से चर्चा एवं भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है। कॉमिक हीरो ने सबसे अलग एक नया कॉन्सेप्ट के साथ परफार्म किया। कॉमिक हीरो के शो की कोरियोग्राफी कोरियोग्राफर महेश आचार्य ने किया। कॉमिक हीरो ने विशाल मंच पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री के सामने कमाल का धमाल किया, जिसकी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहना की गयी।

12वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड में कॉमिक हीरो ने अनोखा रंग जमाकर ऐतिहासिक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसकी फिल्म जगत के गलियारे जोर शोर से चर्चा एवं भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है। कॉमिक हीरो ने सबसे अलग एक नया कॉन्सेप्ट के साथ परफार्म किया है। जिसकी तैयारी वे कई दिनों से बड़े जोश के साथ कर रहे थे। कॉमिक हीरो के शो की कोरियोग्राफी कोरियोग्राफर महेश आचार्य ने किया। कॉमिक हीरो में मनोज टाईगर के नेतृत्व में सूर्या दूबे, रोहित सिंह मटरू, रीतू पांडेय, रोजा उस्मानी, के के गोस्वामी, गिरीश शर्मा, महेश आचार्य, अनूप लोटा, संजय महानंद, स्वीटी सिंह, आलोक सिंह, अंजली सिंह, सुशील बाबा आदि ने विशाल मंच पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री के सामने कमाल का धमाल किया, जिसकी मुक्त कंठ से सभी ने सराहना की और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। भोजपुरी सिनेमा का यह ऐतिहासिक भोजपुरी फिल्म अवार्ड का आयोजन समाजसेवी विनोद गुप्ता द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि किसी भी भाषा की फिल्मों में हीरो और विलेन के अलावा एक अहम भूमिका कॉमेडियन की होती हैं, क्योंकि फिल्म देख रही दर्शक दीर्घा को गुदगुदाने का कार्य कॉमिक हीरो यनि कॉमेडियन ही करते हैं। भोजपुरी सिनेमा के कॉमेडियन ने कॉमिक हीरो नामक ग्रुप बनाया है। यह एक नया इतिहास है।


(रामचन्द्र यादव)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 11 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार सात सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया

(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(11)

24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up