अब भोजपुरी में कभी खुशी कभी गम

by | Oct 20, 2014 | 0 comments

KabhiKhusiKhabhiGam
मयूरी पायल इंटरटेनमेंट और एस.ए.एस इंटरनेशनल फिल्मस के बैनर तले इसे बना रहे हैं निर्माता कृष्णा कुमार और समरेन्द्र सिंह. निर्देशक हैं अजय कुमारझा. कहानी लिखा है अरविन्द तिवारी ने.

भोजपुरी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेशारी लाल यादव के साथ ही दमदार अभिनेता कृष्णा कुमार, अक्षरा सिंह, प्रियंका पांडे, संजय पांडे, अयाज खान, अनुप अरोड़ा, हीरा लाल यादव, माया यादव, सुनीता सिंह, रामनरेशश्रीवास्तव, भानू पांडे, श्रृद्धा नवल, उल्हासजी, युगांत ,बबलू ,संगीता और प्रिया पांडे मुख्य भुमिका में हैं.

निर्देशक अजय कुमार झा का कहना है कि इस फिल्म का हिन्दी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ से कुछ भी लेना देना नहीं है बल्कि यह भोजपुरी फिल्म अलग तरीके की फिल्म है और इसकी कहानी भी अलग है.

कार्यकारी निर्माता हैं महेश उपाध्याय. संगीतकार अविनाश झा घुंघरू, गीतकार प्यारे लाल यादव, अरविन्द तिवारी और आजाद सिंह, मारधाड़ निर्देशक हीरा लाल यादव, कैमरामैन प्रमोद पांडे, कला निर्देशक भाष्कर तिवारी, और नृत्य निर्देशक राम देवन और संजय कोर्बे हैं.


शूटिंग रिर्पोट


मड आयलैंड में हुई ‘कभी खुशी कभी गम’ की शूटिंग की रिपोर्ट

खेसारी लाल -कृष्णा के बीच टशन

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और एक्शन स्टार कृष्णा के बीच अभी छत्तीस का आकड़ा बन गया है. मड आयलैंड में बने नायर बंगलो में दोनो के बीच ठन गयी और यह टशन एक इंतकाम के रुप में विकराल होता जा रहा है. मामला क्यों तुल पकड़ रहा है और मामला क्या है यह जानने के लिये हम पहुंचे फिल्म के सेट पर. अंदर जाने पर पता चलता है कि थोड़ी देर में एक टशन मारधाड़ निर्देशक हीरा लाल यादव के बीच भी होने वाली है. हीरा लाल और खेसारी लाल यादव के बीच मारपीट की वजह है कैटरिंग के पैसे को लेकर . हीरा लाल अपने को हीरो हीरा लाल समझते हैं और वह पैसे का भुगतान करने को राजी नहीं हैं. उधर खेसारी लाल यादव कहते हैं कि मेरे सामने अच्छे अच्छे हीरो जीरो बन जाते हैं. बस शुरु हो जाती है जंग. हीरा के आदमी खेसारी लाल पर टूट पड़ते हैं. लेकिन उल्टा हो जाता है और खेसारी लाल यादव ही उल्टे हीरा लाल के आदमियों को तोड़ देते हैं. यह देखकर कृष्णा भी खूब मजे लेते हैं.

‘कभी खुशी कभी गम’ की शूटिंग इन दिनों मुंबई तथा आसपास में काफी तेजी से चल रही है और इसे अगले साल होली पर रिलीज करने की योजना है.


(शशिकांत सिंह)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 11 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार सात सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया

(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(11)

24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up