इसी माह रिलीज होगी पारिवारिक भोजपुरी फिल्‍म ‘आर पार के माला चढ़ईबो गंगा मईया’

by | Nov 9, 2017 | 0 comments

भोजपुरी फिल्‍म ‘आर पार के माला चढ़ईबो गंगा मईया’इसी महीने 10 नवंबर को रिलीज होगी, जिसके लेकर फिल्‍म के निर्माता निर्माता देवेंद्र वर्मा और टी राजेश काफी उत्‍साहित हैं। वे कहते हैं कि हमने एक समाज – परिवार को केंद्र में रखकर एक ऐसी फिल्‍म बनाई है, जिससे आधी आबादी यानी महिलाओं का जुड़ाव फिर से भोजपुरी सिनेमा की ओर हो सके।

महिलाओं को सिनेमाघरों तक पुन: लाने के लिए हमने एक ऐतिहासिक कदम भी उठाया जो आज तक किसी भी सिनेमा इंडस्‍ट्री में नहीं हुआ है। हमने फिल्‍म ‘आर पार के माला चढ़ईबो गंगा मईया’ के रिलीज के दिन महिलाओं को सिनेमाघारों तक लाने के लिए फर्स्‍ट डे, फर्स्‍ट शो का टिकट महिलाओं के सम्‍मान में नि:शुल्‍क होगा। ताकि वे एक बार इस फिल्‍म को देखें और इसके बारे में लोगों को बतायें।

गौरतलब है कि देवा फिल्‍म एंटरटेनमेंट के बैनत तले बनी फिल्‍म ‘आर पार के माला चढ़ईबो गंगा मईया’ की मुख्‍य भूमिका में शिवम तिवारी, श्‍वेता मिश्रा, दीपेश वर्मा, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, गोपाल राय, सुमांती बनर्जी, अभिलाषा, खुशी गुप्‍ता, मनोज अर्पण, गोपाल गुप्‍ता और सोनू पांडेय हैं। श्‍वेता मिश्रा और दीपेश वर्मा इस फिल्‍म के जरिये अपने अभिनय करियर की शुरूआत कर रहे हैं।

वहीं, फिल्‍म के लेखक व निर्देशक गोपाल एस गुप्‍ता ने कहा कि हमने भोजपुरी फिल्‍म ‘आर पार के माला चढ़ईबो गंगा मईया’ की कहानी में फूहड़ता से तो परहेज किया ही है, साथ ही ऐसी फिल्‍म बनाई है जिससे कोई भी अपने परिवार के साथ बैठ कर आसानी से देख सकता है। अपनी माटी की सुगंध को महसूस कर सकता है। फिल्‍म की एक और खास बात ये है कि इसकी कहानी भारत सरकार के गंगा सफाई अभियान को भी सपोर्ट करता है। नमामि गंगे मिशन को फिल्‍म के जरिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए भी संदेश एक संदेश है। बता दें कि फिल्‍म के प्रचारक रंजन सिन्‍हा हैं और फिल्‍म के गीत लिखे हैं आतिश जौनपुरी और गोपाल एस गुप्‍ता ने। संगीतकार हैं सुभाष कन्‍नौजिया और छायाकार हैं राहुल सक्‍सेना।


(टीम रंजन)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up