भोजपुरी सिनेजगत की सनसनी कहे जानेवाली लोकप्रिय अदाकारा ईनुश्री अपनी चंचल शोख अदाओं से नेपाली दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बताते चलें कि ईनुश्री अनाथ एवं विकलांग बच्चों के सहयोगार्थ हेतु आयोजित कार्यक्रम भोजपुरी नेपाली स्टार नाईट हंगामा’ के जरिये नेपाली दर्शकों का मनोरंजन करने के लिये तेलिहवा, कपिलवस्तु, नेपाल गई थीं। इनकी एक झलक पाने के लिये सभी उत्सुक दिखाई दिये। ईनुश्री अपनी अदा की जलवा बिखेर कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विदित हो कि ईनुश्री अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘त्रिदेव’ ने मुम्बई, गुजरात, पंजाब सहित बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में धमाल मचाया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में ईनुश्री के अलावे यंग्रीयंग मैन पवन सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, अक्षरा सिंह, नेहाश्री, ऋषभ कश्यप गोलू आदि की मौजूदगी है। ईनुश्री की कई फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं तथा कुछ फिल्मों की शूटिंग भी शुरू होने वाली है।
(रामचन्द्र यादव)
0 Comments