खूब गुदगुदाती है रास बिहारी और राधिका तिवारी की केमेस्ट्री

by | Jun 1, 2021 | 0 comments

फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा – थोड़ा प्यार’ में

भोजपुरी सिनेमा में कथा प्रधान फिल्में करने वाले यश कुमार और लूलिया गर्ल निधि झा स्टारर कॉमेडी फ़िल्म ‘थोड़ा गुस्सा – थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर ज़ी म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज हो गया है, जिसमें रास बिहारी और राधिका तिवारी के बीच नोकझोंक खूब गुदगुदाने वाली है. मकान मालिक और एक बैचलर फीमेल रेन्टर के रिश्ते को लेकर गढ़ी गयी कहानी में यश कुमार रास बिहारी मकान मालिक की भूमिका में नज़र आये हैं और निधि झा का किरदार राधिका तिवारी का है, जो एक बैचलर फीमेल रेन्टर हैं.

यश और निधि की केमेस्ट्री बेहद मनोरंजक नज़र आ रही है. कॉमेडी जॉनर के इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज होते वायरल भी हो रहा है, क्योंकि अगर आप भी इस ट्रेलर को देखेंगे तो खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे. फ़िल्म के ट्रेलर में अपने फन के माहिर मशहूर कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू ने भी खूब मनोरंजन किया है. फ़िल्म के गीत – संगीत भी लाजवाब हैं. यह फ़िल्म बेहद पारिवारिक है, जैसा कि यश कुमार की फिल्में होती हैं. इस फ़िल्म को आप अपने समस्त परिवार के साथ देख पाएंगे. आपको बता दें कि यश कुमार, इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं, जिनकी फिल्मों में लगातार वेरिएशन देखने को मिलता है. वे कंटेंट प्रधान फिल्में बनाने में इतने माहिर हैं कि उनकी हर फिल्मों का इंतजार भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर होता है. उसी का सिलसिला जारी रखते हुए यश कुमार की नई कॉमेडी फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा, थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर आ गया है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं.

आपको बता दें कि यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ‘थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार’ के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं. फ़िल्म की कहानी व पटकथा एस के चौहान की है. पीआरओ रंजन सिन्हा- सर्वेश कश्यप हैं. संवाद एस के चौहान व संदीप कुशवाहा, संगीत मुन्ना दुबे, गीत राजेश मिश्रा, छायांकन जहांगीर का है. फ़िल्म में यश कुमार, निधी झा, महेश आचार्य, राधे कुमार, मटरू, पुष्पा वर्मा, श्रद्धा नवल, बबीता ठाकुर, काजल सिंह, मनोज मोहनी, श्रवण तिवारी, और विशेष भूमिका में अंजना सिंह हैं. एक्शन हीरा यादव, नृत्य प्रवीण सेलर व महेश आचार्या कला अंजनी तिवारी कार्यकारी निर्माता मोनू उपाध्याय हैं.

(- टीम रंजन)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 11 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार सात सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया

(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(11)

24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up