घसाई रंग सगरी – गाना हो गया वायरल

by | Mar 11, 2021 | 0 comments

पवनभोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का आज एक और होली सॉन्ग ‘घसाई रंग सगरी’ रिलीज के साथ वायरल हो गया है। इस गाने को महज 2 घंटे में 4 लाख व्यूज मिल चुके हैं, जो प्रसिद्ध म्यूजिक चैनल वेब म्यूजिक से रिलीज किया गया है। होली के रंगों में सराबोर यह गाना तेजी से रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। इस गाने में लंबे वक्त बाद भोजपुरी की हॉट केक मानी जानेवाली अंजना सिंह नज़र आ रही हैं। इस गाने में पवन और अंजना सिंह की केमेस्ट्री बेहद लाजवाब है, जिसका जलवा भोजपुरी के ऑडियंस पर खूब देखने को मिल रहा है।

गाने को मिल रही कामयाबी पर पवन सिंह ने कहा कि माँ सरस्वती की कृपा और दर्शकों का आशीर्वाद है कि मैं उनके लिए अच्छे – अच्छे गाने लेकर आ रहा हूँ। मेरा फोकस अपने काम पर है, जो मैं लगातार कर रहा हूँ। मेरे फैन्स और चाहने वालों को मैंने कभी न निराश किया है और ना आगे करूँगा। अभी तो शुरुआत है। आगे और भी एक से एक गाना और फ़िल्म मेरी आने वाली है। मेरी कोशिश हमेशा रहती है अच्छी और पक्की मनोरंजन लेकर दर्शकों के बीच जाऊं और भोजपुरी का मान बढ़ाऊं। अभी होली का त्योहार है, जो हमारे गाँव समाज में गीत संगीत के साथ इसे मनाया जाता है, इसलिए होली गीत मेरे बैक टू बैक आएंगे। अभी एक गाना बॉलीवुड के संगीतकार सलीम सुलेमान के साथ भी आने वाला है। बस दिल थाम कर मेरे गानों को एन्जॉय करिये और अपना दुलार – आशीर्वाद बनाये रखिये।

आपको बता दें कि पवन और अंजना सिंह स्टारर इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। अर्जुन अकेला ने इस गाने के लिरिक्स को तैयार किया है। म्यूजिक डाइरेक्टर छोटू रावत हैं। वीडियो एडिटर रवि पंडित हैं।

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up