नये साल के शुरुआत में प्रियांसी मूवी कृत भोजपुरी फिल्म “दिल भईल दिवाना” का प्रदर्शन मुंबई और गुजरात में जोर शोर से किया गया है. इस फिल्म के प्रमोशन में नायक व गायक अरविन्द अकेला कल्लू, नायिका अर्चना सिंह, नायिका व गायिका निशा दूबे, अभिनेता अरुण सिंह, फिल्म के निर्देशक अरविन्द चौबे, फिल्म निर्माता अरुण दूबे आदि मुंबई के नवरंग सिनेमा, मयूर सिनेमा, पायल सिनेमा सहित कई सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने आये दर्शकों से रूबरू हुए.
दर्शक भी अपने चहेते सितारों से मिलकर बहुत प्रसन्न हुए. निर्माता व निर्देशक अरविन्द चौबे की यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है.
(रामचन्द्र यादव)
0 Comments