निरहुआ के साथ नज़र आएंगी भोजपुरी सिनेमा की न्यू कमर श्रुति राव

by | Mar 13, 2021 | 0 comments

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के तेजी से बढ़ते ग्राफ के बीच नई प्रतिभाओं का झुकाव भी इस ओर हाल के दिनों में काफी बढ़ गया है, जिसके बाद एक से एक नए चेहरे इंडस्ट्री में न सिर्फ नज़र आने लगे हैं, बल्कि वे यहां खुद को साबित भी कर रहे हैं। ऐसी ही एक नवोदित अभिनेत्री हैं श्रुति राव, जिन्होंने पहले सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के साथ फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ में बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाया और अब वे जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ फ़िल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ में नज़र आने वाली हैं। इन फिल्मों के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं।

श्रुति राव यूं तो इंडस्ट्री की नई पौध हैं, लेकिन उनमें प्रतिभा कूट – कूट कर भरी है। ये दिल्ली के लोग भी बखूबी जानते हैं, जो लॉक डाउन के दौरान दिल्ली में फंसे थे या वहां रह रहे थे। तब वैश्विक महामारी कोरोना के वक़्त लॉक डाउन में दिल्ली पुलिस उनकी आवाज का इस्तेमाल लोगों को जागरूक करने के लिए कर रही थी, जिसके लिए बाद में उन्हें सर्टिफिकेट भी मिला। यह इस बात का प्रमाण है कि वे अभिनय के साथ – साथ खूबसूरत आवाज की भी धनी हैं, क्योंकि वे पूर्व में जागरण, अलबम और गाने भी कर चुकी हैं।

लेकिन हाल के दिनों में श्रुति का झुकाव बड़े पर्दे की ओर देखा जा रहा, जहां वे खुद को साबित कर रही हैं। तभी बाबा मोशन पिक्‍चर्स की बैक टू बैक फिल्में कर रही है। और वे खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि करियर के स्टार्ट में वे खेसारीलाल यादव, दिनेशलाल निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह जैसी दिग्गज अदाकारा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इसका क्रेडिट वे प्रोड्यूसर प्रदीप के शर्मा और अनिता शर्मा को देती हैं और कहती हैं कि निर्माता प्रदीप के शर्मा हुनरमंद कलाकारों को खूब मौका देते हैं।

आपको बता दें कि प्रदीप के शर्मा और उनकी कम्पनी बाबा मोशन पिक्चर्स की पहचान इंडस्ट्री में सार्थक सिनेमा निर्माण के लिए होती हैं। साथ ही उनकी फिल्म में नए और पुराने कलाकारों का बेहतर सामंजस्य भी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी रहती है। वे नई प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें बड़ा मंच देते हैं, जिसकी खोज श्रुति राव भी हैं।

(स्रोत – टीम रंजन)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up