पटना से सीतामढ़ी तक प्रशासन – प्रशासन – प्रशासन

by | Apr 27, 2015 | 0 comments

Prashasan-poster2
पटना के सुप्रसिद्ध सिनेमा हाल वीणा से लेकर सीतामढ़ी तक कई चुनिन्दा सिनेमाघरों में प्रशासन, प्रशासन और प्रशासन की धूम मची हुई है. बिहार और झारखण्ड के हर किसी रहगुज़र के नज़र को प्रशासन ही दिखाई दे रहा है.

जी हाँ, २४ अप्रैल से दिव्या इंटरप्राईजेज प्रस्तुत तथा पी. जे. प्रोडक्शन एन्ड कुंवर आदित्य सिंह इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित श्रीरामजी तिवारी व प्रवीण कुमार सिंह की बनाई भोजपुरी फिल्म “प्रशासन” को बिहार और झारखण्ड के चुनिन्दा ५० से अधिक छविगृह में प्रदर्शित किया गया है.

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी और आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी अभिनेता शुभम तिवारी की रोमांटिक जोड़ी जहां सिनेप्रेमियों को बहुत ही लुभा रही है. बहुत दिनों बाद रानी चटर्जी चुलबुली, नटखट, भोली भाली किरदार से अपने चाहने वालों का मन मोह रही हैं. ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर शुभम तिवारी का किरदार दाँत खट्टे कर देने वाला खतरनाक एक्शन से दर्शकों को हैरतअंगेज कर दे रहा है.

खलनायक अवधेश मिश्रा और बालेश्वर सिंह की कुटिल चालबाज़ी प्रशासन को कठपुतली बनाकर कानून की धज्जियाँ उड़ाने का अलग ही कारनामा दिखा रही हँ.

मनोज टाईगर की भूमिका बहुत ही दमदार है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है. कुख्यात नेता राम मिश्रा के शातिर दिमाग का खेल पूरी फिल्म में कहानी को नया नया मोड़ देते हुए दर्शकों को कुर्सी से बाँधे रखता है.

baleshwar-singh_Rani
भोजपुरी सिनेमा जगत के हरदिल अजीज खल अभिनेता बालेश्वर सिंह गरदा, सजना मंगिया सजाई दऽ हमार, यादव जी, नगीना सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किये हैं. लेकिन अब ये अपनी चतुराई और चालबाजी के कारनामों से ‘प्रशासन’ फिल्म में दर्शकों को आनंदित करने की फिराक में हैं.

सोनू झा पुलिस कमिश्नर के रोल में कानून के रक्षक बने हुए हैं. नए कलेवर में देव सिंह का शतरंज और बबलू यादव का खेल उत्साह बनाए रखने वाला है.

इस फिल्म के निर्माता कलावती देवी फिल्म्स इंटरटेनमेंट तथा निर्देशक पराग पाटिल हैं. सह निर्माता जगदीश जसवानी हैं. फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी तथा एस के चैहान हैं. संगीतकार राजसेन हैं. छायांकन अकरम खान, नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी, पप्पू खन्ना व मयंक अशोक, मारधाड़ जुडो रामू, कला निर्देशन अंजनी तिवारी, संकलन अजय चैहान ने किया है. मुख्य भूमिकाओं में शुभम तिवारी, रानी चटर्जी, अवधेश मिश्रा, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, राम मिश्रा, सोनू झा, देव सिंह, बिपिन सिंह, सपना, राकेश त्रिपाठी, बबलू यादव आदि हैं.


(संकेत जे सिंह, और रामचन्द्र यादव)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे - भा सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up